9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडियन कंपनी के कफ सिरप से 65 मौतों पर खुलासा, दी गई...

इंडियन कंपनी के कफ सिरप से 65 मौतों पर खुलासा, दी गई थी 28 लाख की रिश्वत

Published on

नई दिल्ली,

उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर जिस भारतीय कफ सिरप की वजह से 65 बच्चों की मौत हुई थी, उसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. उज्बेकिस्तान के सरकारी अभियोजकों ने अदालती कार्रवाई के दौरान आरोप लगाया कि भारतीय कफ सिरप के वितरकों ने अनिवार्य परीक्षण से बचने के लिए स्थानीय अधिकारियों को 33,000 डॉलर (लगभग 28 लाख रुपये) की रिश्वत दी थी.

कोर्ट पहुंचा मामला
मध्य एशियाई देश ने पिछले हफ्ते हुई मौतों के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा चलाया है जिनमें से 20 उज्बेक नागरिक और एक भारतीय नागरिक हैं. प्रतिवादियों में से तीन (एक भारतीय और दो उज्बेकिस्तानी) नागरिक कुरामैक्स मेडिकल के अधिकारी हैं. यह वह कंपनी है जो उज्बेकिस्तान में भारत के मैरियन बायोटेक की दवाएं बेचती है.

दी गई थी घूस
राज्य अभियोजक सैदकरीम अकिलोव के अनुसार, कुरामैक्स के सीईओ सिंह राघवेंद्र प्रतार ने कथित तौर पर सरकार के अधिकारियों को 33,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया ताकि वे इसके उत्पादों के अनिवार्य निरीक्षण ना करें. हालांकि अभियोजक के बयान से यह स्पष्ट नहीं था कि कफ सिरफ का उज्बेकिस्तान में परीक्षण हुआ या नहीं, या फिर निर्माता से भारत में परीक्षण करने का अनुरोध किया गया था.

बिचौलियों के माध्यम से घूस!
प्रतार, जिन्होंने अदालत में बयान दिया था, उन्होंने आरोपों से इनकार किया लेकिन इस बात को स्वीकार किया कि एक बिचौलिये के माध्यम से अधिकारियों को सहयोग राशि पहुंचाई गई थी. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बाद में उस पैसे का इस्तेमाल कैसे और किसने किया. 21 प्रतिवादियों में से सात किसी ना किसी मामले में दोषी ठहराए जा चुके हैं, जिसमें कर चोरी, घटिया या नकली दवाओं की बिक्री, कार्यालय का दुरुपयोग, लापरवाही, जालसाजी और रिश्वतखोरी शामिल थी. अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि पिछले साल से 45 मौतें क्यों और कैसे हुई थी. राज्य अभियोजकों ने बुधवार को यह भी कहा कि कुरामैक्स ने सिंगापुर स्थित दो मध्यस्थ कंपनियों के माध्यम से बढ़ी हुई कीमत पर मैरियन बायोटेक दवाओं का आयात किया था, जिससे कर चोरी के आरोप लगे थे.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...