12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में दो गुटों में विवाद, जमकर चले पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे...

दिल्ली में दो गुटों में विवाद, जमकर चले पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दो गुटों में झगड़े के बाद जमकर पेट्रोल बम चले और कई राउंड फायरिंग हुई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. लोग इधर-उधर भागते दिखे. बताया जा रहा है कि वारदात 11 जनवरी की है.

आदर्श नगर थाना इलाके में ये बवाल गोपी और साहिल गैंग के बीच हुए झगड़े के बाद हुआ. इस दौरान सरेआम फायरिंग हुई. पेट्रोल बम फेंके गए. ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें बदमाश पेट्रोल पंप फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं.

ये बात सामने आई है कि दोनों गैंग के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसी के चलते साहिल गैंग के सदस्यों ने दुश्मन गैंग के सरगना के घर पर फायरिंग की. लाल बाग इलाके में सक्रिय गोपी और साहिल गिरोह की अक्सर भिड़ंत होती रहती है.

बताया जाता है कि गुरुवार देर रात साहिल के गुट के करीब पचास बदमाशों ने मोची बाग स्थित गोपी के घर पर हमला किया. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पेट्रोल बम फेंके और 12 राउंड फायरिंग की. घर में भी पेट्रोल बम फेंके. करीब 20 मिनट तक इलाके में बवाल करने के बाद बदमाश फरार हो गए. गोपी सहित इलाके के अन्य लोगों ने छह बार पीसीआर काल की. सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस को मौके से आठ खाली कारतूस मिले हैं. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

बीते साल दिसंबर महीने में फतेहपुरी बेरी के डेरा मंडी इलाके के फार्म नंबर 21 के सामने भी खौफनाक वारदात हुई थी. गुरुग्राम के एक क्लब मालिक पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. इसमें वो बाल-बाल बचे थे. घटना को लेकर दक्षिण दिल्ली पुलिस ने बताया था कि 21 दिसंबर की सुबह 8.53 बजे थाना फतेहपुर बेरी में पीसीआर पर एक कॉल आई थी.

कॉल करने वाले ने कहा था कि कार सवार उसके भाई सुंदर पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं. साथ ही उन लोगों ने रॉड से हमला भी किया. गोलियां गाड़ी पर लगीं, मगर, खुद का बचाव करते-करते उसके भाई के सिर में चोट आई. इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां से पुलिस को सड़क पर तीन खाली कारतूस मिले. साथ ही सड़क किनारे क्षतिग्रस्त क्रेटा कार भी मिली थी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...