10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यहाथ में तिरंगा लेकर ट्राई साईकिल मांगने पहुंचा दिव्यांग, पुलिसवालों ने घसीटकर...

हाथ में तिरंगा लेकर ट्राई साईकिल मांगने पहुंचा दिव्यांग, पुलिसवालों ने घसीटकर हटाया!

Published on

सुल्तानपुर,

उत्तर प्रदेश पुलिस की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की है, जहां सड़क किनारे हाथ में तिरंगा झंडा लिए एक दिव्यांग को पुलिस के दो जवान न सिर्फ घसीटते हैं, बल्कि गोद में उठा कर जबरन सड़क के दूसरी तरफ कर देते हैं. वह भी इसलिए क्योंकि जिले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आए हुए थे.

बताया जा रहा है कि दिव्यांग अपने लिए ट्राई साइकिल मांगने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गया था. सरकारी दफ्तर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे केशव मौर्या के कार्यक्रम के बाहर यह दिव्यांग युवक अपनी मांग लेकर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पहुंच गया, तभी वहां मौजूद अधिकारियों ने पुलिस के जवानों से इसे हटाने को कहा.

फिर पुलिस के जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए इस दिव्यांग युवक को न सिर्फ घसीटा बल्कि जबरन गोद में उठा लिया और ले जाकर सड़क किनारे प्लेटफार्म पर छोड़ दिया. इतना ही नहीं दिव्यांग युवक के हाथ से तिरंगा झंडा भी इन जवानों ने छीन लिया. दिव्यांग युवक पुलिस के जवानों से मंत्री से मिलाने की गुहार लगाता रहा.उसको अनसुना कर दिया गया और जब इस बाबत डिप्टी केशव मौर्या से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह कोई इशू नहीं है, हम लोग दिव्यांग जनों का बहुत ही सम्मान करते हैं, उसने कोई गलती की होगी, पता करता हूं.

कौन है दिव्यांग?
दरअसल, सुल्तानपुर जिले के दुबेपुर ब्लॉक के कटावा में रहने वाले दिव्यांग युवक जैसराम को ट्राई साइकिल नहीं मिल रही थी. जब उसने सुना कि जिले में कोई मंत्री आ रहा है तो वह हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया. उसने सोचा कि आज मंत्री के सामने ही जिलाधिकारी से ट्राई साइकिल की मांग कर लूंगा.

उसको आने में देर हो गई और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अधिकारियों के साथ बैठक करने लगे थे. जब दिव्यांग युवक जैसराम वहां पहुंचा तो अधिकारियों ने देखा और उसे हटाने के लिए पुलिस के जवानों से कहा. पुलिस जवानों ने पहले उसे हटने को कहा लेकिन जब वह नहीं हटा तो उसे पुलिस के 2 जवानों ने गोद में उठा लिया और ले जाकर गेट से हटाकर सड़क किनारे कर दिया. जैसराम ने कहा कि पुलिस वाले साहब हम को घसीट कर यहां लाकर बैठा दिए, हम साइकिल के लिए आए थे, हम डीएम साहब और मंत्री साहब से मिलने आए थे, मिलने नहीं दिया.

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...