8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeखेल'23वें' आसमान पर जोकोविच, नडाल को पछाड़ा, सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले मेंस...

’23वें’ आसमान पर जोकोविच, नडाल को पछाड़ा, सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले मेंस प्लेयर

Published on

पेरिस,

सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. रविवार (11 जून) को खेल गए मेन्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को 7-6, 6-3, 7-5 से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है.वर्ल्ड नंबर-3 जोकोविच का यह किसी भी ग्रैंड स्लैम का 34वां फाइनल था, जबकि रुड के करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था. रुड अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके हैं.

जोकोविच ने तोड़ा नडाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
जोकोविच ने यह खिताब जीतने के साथ ही सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने के मामले में स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल को पछाड़ दिया है. जोकोविच ने अब तक सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं. जबकि नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. नंबर-3 पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं.

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर
नोवाक जोकोविच: 23
राफेल नडाल: 22
रोजर फेडरर: 20

तीसरी बार जीता है फ्रेंच ओपन खिताब
जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन में दबदबा रहा है. उन्होंने अब तक अपने करियर में सबसे ज्यादा 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीते हैं. उसके बाद विम्बलडन के 7 खिताब अपने नाम किए. जबकि फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन टूर्नामेंट में 3-3 चैम्पियन रहे हैं.

जोकोविच के ग्रैंड स्लैम टाइटल
ऑस्ट्रेलियन ओपन: 10
फ्रेंच ओपन: 3
विम्बलडन: 7
यूएस ओपन: 3

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...