13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यUP : मेरठ हत्याकांड वाला नीला ड्रम याद है न... उन्नाव में...

UP : मेरठ हत्याकांड वाला नीला ड्रम याद है न… उन्नाव में पत्नी की धमकी से डरकर पति पहुंचा SP के पास, बोला- बचा लीजिए

Published on

उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में जिस तरह से ड्रम का प्रयोग किया गया था, उसके बाद नीले ड्रम के पर तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं, लोग रील बना रहे हैं। वहीं देश के अलग-अलग जिलों से पत्नी से प्रताड़ित पतियों की खबरें भी आम हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला उन्नाव की सदर कोतवाली के मोती नगर से आया है। जहां के रहने वाले सुभाष मिश्रा का आरोप है कि उनकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है, जिसका विरोध करने पर पत्नी ड्रम में भरकर जान से मार देने की धमकियां भी देती है।

पति सुभाष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अब तक 100 से अधिक वीडियो सोशल मीडिया यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए हैं, लेकिन न्याय नहीं मिला है। उन्होंने उन्नाव एसपी कार्यालय में भी शिकायत की है। उन्हें उन्नाव पुलिस से मदद मिलने की उम्मीद है।

मेरठ कांड के बाद से पत्नी से लगता है डर
पति सुभाष का कहना है कि पत्नी उन्हें मेरठ कांड की याद दिलाती है। कहती है, वो नीला ड्रम याद है न। पति ने बताया कि पत्नी की धमकी के बाद से हम काफी डर गए है और मंगलवार को उन्नाव के एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

पति पर मारपीट का आरोप लगाया
उन्नाव के मोतीनगर निवासी सुभाष मिश्रा का 2013 में विवाह हुआ था। इनका एक आठ वर्षीय बेटा भी है। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब पति सुभाष ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका किसी से अफेयर है। अफेयर को लेकर पति-पत्नी में अकसर विवाद होने लगा और नौबत मारपीट तक आ गई। पत्नी का कहना है कि पति उसे गंदी गालियां देते हैं और उसके साथ कई बार मारपीट भी कर चुके हैं।

एक ही मकान में दोनों अलग रहते हैं
पत्नी का कहना है कि अब उन दोनों के बीच पति-पत्नी के जैसे संबंध नहीं है और वह पति से अलग मकान के ऊपर के हिस्से में रहती है। पत्नी का कहना है कि वह पेशे से टीचर है और ईद के दिन घर से बाहर गई थी। वापस घर लौटने पर पति वीडियो बना रहे थे और अपशब्द कह रहे थे। इससे गुस्सा आ गया और तब उसने भी नीले ड्रम वाली बात कह दी। इस मामले में दोनों परिवार अपने-अपने बच्चों का पक्ष ले रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...