18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलकोई सोचता है कि भारत उनके बिना... सुनील गावस्कर का कोहली पर...

कोई सोचता है कि भारत उनके बिना… सुनील गावस्कर का कोहली पर वार? दिग्गज के बयान से मची सनसनी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर संन्यास लेने के इतने साल बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि वह आए दिन क्रिकेट से जुड़े मामलों पर टिप्पणी करते रहते हैं। खासकर भारतीय क्रिकेट को लेकर वह ज्यादा राय देते हैं। वहीं अब सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पूरी इंग्लैंड सीरीज से अपना नाम वापसी ले लिया था। हालांकि अब बातों ही बातो में दिग्गज गावस्कर ने विराट कोहली पर निशाना साधा है।

सुनील गावस्कर ने साधा किंग कोहली पर निशाना
दिग्गज सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर अपने एक बयान में कहा कि आपको सीरीज जीतने के लिए बड़े नामों की जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज इसका बड़ा उदाहरण हैं। सुनील गावस्कर ने कहा, ‘इसलिए मैं हमेशा कहता हूं कि आपको बड़े नामों की जरूरत नहीं है। अगर कोई बड़ा नाम सोचता है कि भारत उसके बिना नहीं जीतेगा तो इन दो सीरीज ने दिखा दिया है कि आप वहां हैं या नहीं (इससे कोई फर्क नहीं पड़ता) क्रिकेट एक टीम खेल है। यह एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं करता है’। बता दें कि किंग कोहली ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में खेला था।

दूसरी बार पेरंट्स बने विरुष्का
15 फरवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरंट्स बने हैं। इस बार उनके घर बेबी बॉय हुआ है, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर अपने न्यू बॉर्न की जानकारी दी थी। हालांकि उम्मीद है कि विराट कोहली अब आईपीएल के जरिए दोबारा क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...