12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगैर मजहब वालों से दोस्ती न करें, निकाह में देरी नहीं... मुंबई...

गैर मजहब वालों से दोस्ती न करें, निकाह में देरी नहीं… मुंबई में किसने लगा दिए ‘मजहबी’ पोस्टर?

Published on

मुंबई

सिनेनगरी के मुंब्रा इलाके में नफरती पोस्टर्स लगाए जाने का मामला सामने आया है। इन पोस्टर्स में लिखित तौर पर उर्दू भाषा में अपील की गई है। मुंबई के मुंब्रा में लगाए गए इस पोस्टर में पारंपरिक मुस्लिम वेशभूषा में एक फोटो नजर आ रही है। इस पोस्टर के जरिए अपील की गई है कि गैर मजहब वालों से दोस्ती न करें। लड़कियों पर नजर रखी जाए और उनके निकाह में देरी नहीं होनी चाहिए। यानी पोस्टर्स के पीछे का मकसद पूरी तरह से साफ है कि जो लोग इस्लाम को नहीं मानते हैं, उनसे मुस्लिम लड़कियों को दूरी बनानी चाहिए। इन पोस्टर्स के पीछे बीते दिनों हुई कोल्हापुर हिंसा को भी जोड़कर देखा जा रहा है।

स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करने की अपील
मजहबी तौर पर समाज में नफरत का संदेश देने वाले पोस्टर में मुस्लिम लड़कियों के लिए नियम-कानून का फरमान जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि काफिरों (इस्लाम को न मानने वाले) से मेलजोल न बढ़ाएं। इसके साथ ही उनसे दोस्ती करने से भी दूर रहें। इस पोस्टर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई है। कौम के परिवार वालों के लिए भी इस मजहबी पोस्टर में चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि अपने घर की लड़कियों पर सतर्कता से नजर बनाए रखें।

कोल्हापुर में क्यों भड़की थी हिंसा
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में औरंगजेब का वाट्सऐप स्टेटस लगाए जाने पर हिंसा भड़की थी। कुछ हिंदू संगठनों ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद फिर हिंदू संगठन के लोग औरंगजेब पर मचे बवाल के बीच शिवाजी चौक पर धरना प्रदर्शन करने पहुंच गए, जहां दोनों गुटों में संघर्ष बढ़ता देख पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा था। कोल्हापुर बवाल के बीच राजनेताओं की बयानबाजी भी खुलकर देखने को मिली है। इसमें महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस से लेकर ओवैसी और संजय राउत तक के नाम शामिल हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...