12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहमें मोहरा न बनाएं... दिल्‍ली HC ने जब 'हाथी मेरे साथी' का...

हमें मोहरा न बनाएं… दिल्‍ली HC ने जब ‘हाथी मेरे साथी’ का दावा करने वाले शख्‍स को लगा दी लताड़!

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक हाथी के स्वामित्व का दावा करने वाले व्यक्ति की खिंचाई कर दी। कोर्ट ने कहा कि वह सिर्फ जानवर पर क्रूरता और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए उसका शोषण करना चाहता है। न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने कहा, ‘आप उन अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर रहे हैं, जो हाथी की देखभाल कर रहे हैं। हमें मोहरे के रूप में इस्तेमाल करना बंद करें। यह सब अदालत पर एक मजाक है। आप सिर्फ जानवर पर क्रूरता करना चाहते हैं। आप वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए जानवर का शोषण करना चाहते हैं।’

यूसुफ अली ने न्यायिक आदेशों का कथित उल्लंघन कर हाथी को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के कुछ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई का अनुरोध किया था।अदालत ने कहा कि व्यक्ति को खुश होना चाहिए कि पिछले चार साल से जानवर की इतनी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।

उसने कहा, ‘आपके अंदर जानवरों के लिए दिल होना चाहिए। आप केवल इसलिए परेशान हैं, क्योंकि आप उसे व्यावसायिक हित और लाभ के लिए चाहते हैं। आप अदालती प्रक्रिया का फायदा उठाने के लिए नहीं बने हैं। उस व्यक्ति को लगता है कि वह अदालत का शोषण कर सकता है? ये उचित नहीं है, आप अदालत का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

अदालत ने कहा, ‘एक हाथी कितना खाता है, क्या आप जानते हैं। आप खुद कह रहे हैं कि याचिकाकर्ता एक गरीब आदमी है, वह जानवर की देखभाल कैसे करेगा? आप इस याचिका में स्वामित्व का फैसला नहीं करवा सकते।’याचिकाकर्ता अली के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने पांच अप्रैल 2019 और 14 मई 2019 के अंतरिम आदेशों द्वारा सरकार को निर्देश दिया था कि वह उसके स्वामित्व वाले किसी भी हाथी को अपने कब्जे में न ले।

हालांकि, छह जुलाई 2019 को वन्यजीव और वन विभाग के अधिकारियों ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए हथिनी लक्ष्मी को बलपूर्वक ले जाने की कोशिश की थी।उस व्यक्ति ने एकल न्यायाधीश के उस फैसले को भी चुनौती दी है, जिसमें उसने सरकार के 19 फरवरी 2019 के अपने अधिकारियों को उसके हाथियों को कब्जे में लेने के निर्देश के खिलाफ उसकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...