8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान मत भेजो, हिंदू बन गई हूं, वहां मार डालेंगे... सीमा हैदर...

पाकिस्तान मत भेजो, हिंदू बन गई हूं, वहां मार डालेंगे… सीमा हैदर ने की भारत की नागरिकता की मांग

Published on

नोएडा

सचिन के प्यार में पढ़कर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर के मामले में नया खुलासा हुआ है। पिछले दिनों सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। रिहा होने के बाद सीमा ने कहा कि वह हिंदू धर्म स्वीकार कर चुकी है। नेपाल में वह हिंदू बनी। इसके बाद सचिन के साथ हिंदू रीति- रिवाज के साथ शादी की। गंगा स्नान कर वह सनातन मान्यताओं को मानने की बात कर रही है। सीमा कहती है कि अगर उसे पाकिस्तान वापस भेजा गया तो उसे मार डाला जाएगा। उसके प्रेम के वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। गदर फिल्म के गाने ‘घर आजा परदेसी’ पर उसका रील इस समय खासा वायरल हो रहा है। जमानत पर रिहा होने के बाद सीमा ने हाथ जोड़कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। सीमा ने कहा कि उसे सचिन के साथ भारत में ही रहने दिया जाएगा। पाकिस्तान नहीं भेजा जाए।

पूजा-पाठ भी कर चुकी है शुरू
सीमा हैदर ने कहा कि उसने हिंदू धर्म अपनाने के बाद पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है। जमानत पर रिहाई के बाद उसकी खुशी झलक रही है। उसने सचिन के साथ ही आगे जीवन गुजारने की बात कही है। सीमा कहती हैं कि हमने नेपाल में हिंदू रिवाजों से शादी कर ली थी। मैंने तो पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया है। अब गंगा स्नान कर सनातन मान्यताओं को पूरा करूंगी। वे कहती हैं कि मैं अब पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। वहां पर मेरी हत्या की जा सकती है।

सचिन मीणा के साथ की है शादी
सीमा ने सचिन मीणा के साथ नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में शादी की। सचिन ने सीमा के साथ-साथ उसके चारों बच्चों को भी स्वीकार करने का फैसला किया। इसके दोनों शादी के बंधन में बंधे। सीमा गुलाम हैदर इस शादी के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आ गई। हालांकि, इस बीच उसका मामला खुल गया। पिछले दिनों पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने तक का शक था। ऐसे में उसकी पूरी जांच-पड़ताल की गई। जांच में उसके बारे में अभी तक कोई संदेहास्पद चीज नहीं मिली है।

सचिन के घरवालों ने भी किया स्वीकार
सीमा हैदर और उसके बच्चों को सचिन मीणा के परिजनों ने भी स्वीकार किया है। जमानत मिलने के बाद घर लौटी महिला को सचिन के घरवालों ने बेटी मानकर प्रवेश कराया। वहां वह अब अपने चारों बच्चों के साथ सचिन के साथ रह रही है। जमानत पर लौटी सीमा ने भारत सरकार और नोएडा पुलिस की जमकर तारीफ की। उसने कहा कि पुलिस की पूछताछ के दौरान उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उसने सब सच बताया और सच सबके सामने आया है।

देश न छोड़ने की शर्त पर जमानत
कोर्ट ने सीम हैदर, सचिन मीणा और उसके पिता को जमानत दे दी। सीमा हैदर को देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी गई है। सीमा भी कहती है कि वह सचिन के साथ रबूपुरा में ही रहना चाहती है। ग्रेटर नोएडा में ही उसका घर बसाने का इरादा है। वह किसी भी सूरत में पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है। दरअसल, सीमा को सचिन के साथ पबजी गेम खेलने के दौरान प्यार हुआ था। इसके बाद वह पाकिस्तान के करांची से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। सीमा की जमानत के बाद उसके बच्चे भी काफी खुश दिखाई दिए।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...