28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'मेरे मम्मी-पापा को मत बताइगा कि मुझे कैंसर है', 6 साल के...

‘मेरे मम्मी-पापा को मत बताइगा कि मुझे कैंसर है’, 6 साल के बच्चे की डॉक्टर से यह अपील दिल चीर देगी

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना के एक 6 साल के बच्चे ने डॉक्टर से जो अपील की यह दिल चीर देगी। बच्चे को जब पता चला कि उसे कैंसर है तो उसने न्यूरोलॉजिस्ट से कहा, ‘मेरे पास केवल 6 महीने बचे हैं, माता-पिता को मेरे कैंसर के बारे में मत बताना।’ यह मार्मिक कहानी 5 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल्स के डॉ. सुधीर कुमार ने ट्वीट की। उन्होंने याद किया कि दाहिने हाथ और पैर में लकवाग्रस्त उस लड़के की सर्जरी हुई थी। ब्रेन कैंसर के लिए कीमोथेरेपी के दौरान उसे बीमारी का पता चला। लड़के ने डॉक्टर से वादा लिया और 8 महीने बाद गुजर गया। डॉ. का यह ट्वीट वायरल हो गया और एक लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पढ़ा।

डॉ. सुधीर ने बताया कि उस दिन ओपीडी बहुत बिजी थी। मनु (काल्पनिक नाम) बाहर इंतजार कर रहा था। उसके माता-पिता अंदर आए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कैंसर है लेकिन उसे नहीं बताएं। उसे देखें और इलाज रें। डॉक्टर ने मनु को अंदर लाने को कहा। उसे वील चेयर पर लाया गया। डॉ. सुधीर ने याद करते हुए कहा, ‘उनके चेहरे पर मुस्कान थी, वह आत्मविश्वास से भरा था और स्मार्ट लग रहा था।’

कीमोथेरेपी पर था बच्चा
डॉक्टर ने मेडिकल रिकॉर्ड देखा। मनु के मस्तिष्क के बाईं ओर ग्लियोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्म ग्रेड 4 डायग्नॉज किया गया। जिसके कारण उसे दाहिने हाथ और पैर का लकवा हो गया था। उसका ऑपरेशन किया गया था और कीमोथेरेपी पर था। उसे दौरे भी पड़ते थे, जो ब्रेन कैंसर के कारण होते थे।

बच्चे की बात सुनकर डॉक्टर भी हुए शॉक
बच्चे ने अपने माता पिता से कहा कि वह अकेले में डॉक्टर से बात करना चाहता है। ‘जाने से पहले बच्चे ने अपने माता-पिता से कहा कि वह मुझसे अकेले में बात करना चाहता है। वे बाहर चले गए। मनु ने कहा डॉक्टर, मैंने आईपैड पर बीमारी के बारे में सब कुछ पढ़ा है और मुझे पता है कि मैं केवल छह महीने और जीवित रहूंगा लेकिन मैंने इसे अपने माता-पिता के साथ साझा नहीं किया क्योंकि वे परेशान होंगे। वे मुझे बहुत प्यार करते हैं। कृपया इसे उनके साथ शेयर न करें।

डॉक्टर सुधीर ने बताया कि बच्चे की बात सुनते ही वह अंदर तक हिल गए। ‘मैंने खुद को संभाला। मैंने बच्चे से कहा, ‘निश्चित रूप से, मैं आपकी बात का ध्यान रखूंगा’। मैंने उसके माता-पिता को फोन किया और मनु को बाहर इंतजार कराने के बाद मुझसे बात करने का अनुरोध किया। मैंने उनसे पूरी बातचीत शेयर की।

पैरंट्स को बताई बात
डॉक्टर ने कहा कि वह मनु से किया वादा नहीं निभा सकते थे क्योंकि इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर परिवार को सब पता होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैंने बच्चे के माता-पिता को सब बता दिया क्योंकि यह जरूरी था। मैंने उनसे कहा कि परिवार के पास जो भी समय बचा है उसके साथ समय बिताएं और उसे खूब खुशियां दें।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...