15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यएग्जिट पोल के बाद डोटासरा की भविष्यवाणी, एक-एक सीट का नाम गिना...

एग्जिट पोल के बाद डोटासरा की भविष्यवाणी, एक-एक सीट का नाम गिना कन्फर्म जीत का ठोका दावा

Published on

जयपुर:

लोकसभा चुनाव के चलते राजस्थान के एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस की बढ़त बताई जा रही है। दो बार क्लीन स्वीप का दंश झेल चुकी कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े संजीवनी साबित हो रहे हैं। इस बीच एआईसीसी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाई कमान के सामने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हम राजस्थान में कम से कम 12 से 13 सीटें जीत रहे हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़ों में आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद कांग्रेस का कॉन्फिडेंस और बढ़ चुका है।

12 से 13 सीटों पर जीत का दावा
लोकसभा चुनाव को लेकर 4 जून को मतगणना होनी है। इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई। इस बीच कांग्रेस ने 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर एआईसीसी की बैठक आयोजित की। इस बैठक में डोटासरा ने राजस्थान के चुनाव परिणामों को लेकर पार्टी हाई कमान के सामने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भले ही एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस की कम सीटें बताई गई, लेकिन हम राजस्थान में 12 से 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर रहे हैं। हिंदुस्तान के इतिहास में यह चुनाव याद रखा जाएगा कि किस तरह जनता ने खुद अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ा।

डोटासरा ने इन सीटों को बताया 100% कन्फर्म
एआईसीसी की आयोजित बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी स्टेट के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से चुनाव परिणामों को लेकर फीडबैक लिया। इसमें गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में चूरू, झुंझुनू, दौसा, भरतपुर, धौलपुर करौली, टोंक, बाड़मेर, बांसवाड़ा, इंडिया गठबंधन के तहत झुंझुनू और सीकर सीटों समेत 11-12 सीटों पर 100% कन्फर्म जीत बताई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आधा दर्जन ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस करीबी मुकाबले के तहत फाइट कर रही है। इनमें गंगानगर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, कोटा समेत सीटों का नाम शामिल है।

Latest articles

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...

स्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, महापौर और एमआईसी सदस्यों पर एफआईआर की मांग

भोपाल। पिछले साल राजधानी के एक स्लॉटर हाउस से पकड़े गए 24 टन गोमांस...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...