8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहूतियों के हमले में तबाह हुए 10 अमेरिकी MQ-9 प्रीडेटर ड्रोन, 4...

हूतियों के हमले में तबाह हुए 10 अमेरिकी MQ-9 प्रीडेटर ड्रोन, 4 अरब डॉलर खर्च कर भारत कर रहा बड़ी गलती? उठे सवाल

Published on

वॉशिंगटन:

भारत अमेरिका से 31 MQ-9 प्रीडेटर ड्रोन खरीद रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान इस ड्रोन की खरीद पर अंतिम मुहर भी लग गई है। ऐसे में एमक्यू-9 बी प्रीडेटर ड्रोन जल्द ही भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना का हिस्सा बनेंगे। भारतीय नौसेना पहले से ही एक सीमित संख्या में लीज पर इस एमक्यू-9 प्रीडेटर ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। इसे आम भाषा में एमक्यू-9 रीपर ड्रोन के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, भारत के इस प्रीडेटर ड्रोन सौदे पर सवाल भी उठ रहे हैं। दरअसल, यमन के हूति विद्रोहियों ने पिछले एक साल के अंदर अमेरिका के करीब 10 एमक्यू-9 प्रीडेटर ड्रोन का मार गिराया है। प्रीडेटर को अमेरिका का पसंदीदा ड्रोन माना जाता है, जिसका इस्तेमाल उसने दुनियाभर के कई देशों के खिलाफ किया है। अमेरिका कई साल से यमन में रीपर ड्रोन का इस्तेमाल हूती विद्रोहियों पर हमले और जासूसी के लिए कर रहा है।

भारत को MQ-9 ड्रोन बेचने की जल्दी में अमेरिका
इसी साल फरवरी में फरवरी में अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को 3.99 अरब डॉलर के हथियार सौदे की बिक्री को हरी झंडी दी थी, जिसमें जनरल एटॉमिक्स द्वारा निर्मित MQ-9B ड्रोन की 31 इकाइयां शामिल थीं। इनमें से 15 बेहद महंगे ड्रोन भारतीय नौसेना के लिए खरीदे जा रहे हैं, जबकि शेष 16 को भारतीय सेना और वायु सेना के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा। भारत ने पहली बार जून 2023 में इन ड्रोन को खरीदने की इच्छा व्यक्त की थी। इनमें से पहला ड्रोन 2026 के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है और इसे उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रखे जाने की संभावना है। हालांकि, भारत के लिए खतरे की घंटी बजने वाली बात यह है कि पिछले साल से यमन में हूथी विद्रोही इन ड्रोन को गिराने में कितनी आसानी से कामयाब हो रहे हैं।

हूतियों ने पिछले हफ्ते दो MQ-9 ड्रोन मार गिराए
अभी हफ्ते भर पहले यमन के हौथी विद्रोहियों ने एक सप्ताह के भीतर दो अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया था। बुधवार को अमेरिकी सेना ने अपने दो एमक्यू-9 रीपर ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि भी कर दी थी। अमेरिकी सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने 10 सितंबर को पहला रीपर और सोमवार को दूसरा रीपर मार गिराया। ऑनलाइन वीडियो में यमन के धमार प्रांत में एमक्यू-9 रीपर को गिराए जाने और उसके बाद जमीन पर जलते हुए मलबे को दिखाया गया था। पेंटागन के प्रेस सचिव, अमेरिकी वायु सेना के मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि अधिकारी सोमवार को विमान गिराए जाने की जांच जारी रखे हुए हैं, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

हूतियों के आगे अमेरिका ने भी घुटने टेके!
उन्होंने कहा कि हूतियों का यह दावा कि उन्होंने नवंबर में इजरायल-हमास युद्ध पर अपने अभियान की शुरुआत के बाद से 10 रीपर्स को मार गिराया है, “सटीक नहीं है।” राइडर ने मंगलवार को कहा, “ऑपरेशनल सिक्योरिटी के कारणों से, मैं कोई विशिष्ट संख्या नहीं बता पाऊंगा।” 2014 में जब से हूतियों ने यमन के उत्तरी भाग और इसकी राजधानी सना पर कब्जा किया है, तब से अमेरिकी सेना के 2017, 2019, 2023 और 2024 में यमन में रीपर्स को मार गिराया है। अक्टूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से हूतियों ने मिसाइलों और ड्रोन से 80 से ज्यादा व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया है। उन्होंने एक जहाज को जब्त किया और दो को डुबो दिया, जिसमें चार नाविक भी मारे गए।

रीपर ड्रोन को कैसे मार गिरा रहे हूती विद्रोही
रूसी मीडिया स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोही अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने के लिए आधुनिक सोवियत 2K12 कुब एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि हूतियों ने यमनी निर्मित फेटर-1 इंटरसेप्टर मिसाइलों को फायर करने के लिए कुब मिसाइल लॉन्चर को मोडिफाई किया है। इसके अलावा उनके पास ईरान में बनी हुई कई सरफेस टू एयर मिसाइलें भी हैं। इनका इस्तेमाल वे किसी भी हवाई टारगेट को मार गिरने के लिए कर रहे हैं। ईरान ने उन्हें बाकायदा रडार सिस्टम भी मुहैया करवाया है, जो 24 घंटे यमनी हवाई सीमा की निगरानी करते रहते हैं।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...