11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Home'दुबई एकदम सेफ लेकिन इंडिया में प्रॉब्लम है...', जान से मारने की...

‘दुबई एकदम सेफ लेकिन इंडिया में प्रॉब्लम है…’, जान से मारने की धमकी पर बोले सलमान

Published on

नई दिल्ली,

पिछले दिनों सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान को दी गई थी. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है. हाल ही में अपनी बढ़ी सिक्योरिटी, बुलेट प्रूफ कार और ढेर सारे गन मैन्स के आसपास होने पर खुलकर बात कही है. दुबई में हुए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, “दुबई एकदम सेफ है. पर इंडिया में दिक्कत है. मुझे जो कुछ भी करने के लिए कहा जा रहा है, मैं कर रहा हूं, पर बहुत ही सावधानी से.”

सलमान ने कही ये बात
मुंबई पुलिस की ओर से सलमान खान को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी एक्टर को सिक्योरिटी मिली है जो उन्हें एस्कॉर्ट करती है. आप की अदालत संग बातचीत में सलमान ने कहा- इनसिक्योरिटी होने से ज्यादा बेहतर होती है सिक्योरिटी मिल जाए. हां, सिक्योरिटी है. पर रोड पर मैं खुलकर साइकिल चला सकूं, वह मैं नहीं कर पा रहा हूं. मैं कहीं भी अकेला नहीं जा पा रहा हूं. और सबसे ज्यादा दिक्कत तो मुझे तब आती है, जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो वहां बहुत सारी सिक्योरिटी हो जाती है.

सलमान ने आगे कहा कि मेरी गाड़ी के साथ जो गाड़ियां चल रही हैं, वह बाकी के लोगों को परेशान करती हैं. सब मुझे लुक टाइप देते हैं. मेरे बेचारे फैन्स. मुझे धमकी मिली थी, इसलिए मुझे ये सिक्योरिटी मिली. मैं वो सब कर रहा हूं जो मुझे करने के लिए कहा गया है. ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक लाइन है- लोग लकी हो सकते हैं, पर मुझे उनसे 100 गुना लकी होना होगा. मुझे बहुत सावधानी बरतनी पड़ेगी, बहुत ज्यादा.

“मैं जहां भी जा रहा हूं सिक्योरिटी के साथ जा रहा हूं. यहां पर हूं तो किसी भी चीज की जरूरत नहीं है, यहां पर टोटली सेफ है. इंडिया के अंदर थोड़ा सा है प्रॉब्लम. मैं जानता हूं कि जो होने वाला है वो होकर रहेगा.”

“मुझे भरोसा है कि ऊपरवाला है, कहीं न कहीं है वो. अब ऐसा भी नहीं कि मैं खुलेआम घुमने लगूं, ऐसा नहीं है. अब मेरे आसपास बहुत सारे ‘शेरा’ हैं. बहुत सारी बंदूकें हैं जो मेरे आसपास रहती हैं. मैं खुद इनसे बहुत डरा हुआ हूं.” बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड का नाम शेरा है. उन्होंने बहुत सारे शेरा वाली बात इसलिए कही, क्योंकि सिक्योरिटी के हर गार्ड में उन्हें शेरा दिखता है.

सलमान को मिली थी धमकी
हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया, जिसने सलमान खान को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने बताया था कि एक शख्स की कॉल आई थी, जिसमें उसने सलमान को जान से मारने की बात कही थी. यह 10 अप्रैल की बात है. शख्स से कहा था कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...