9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा के दौरान पानी की टंकी पर चढ़ गए राहुल...

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पानी की टंकी पर चढ़ गए राहुल गांधी, लहराया तिरंगा

Published on

चित्रदुर्ग

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त कर्नाटक के चित्रदुर्ग में है। यहां गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पानी की टंकी पर चढ़कर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस कर्नाटक के लोगों और उनकी भाषा पर हमला करते हैं तो उन्हें उनकी पार्टी की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा।

राहुल गांधी की टिप्पणी के कुछ दिनों पहले जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जा रही है, न कि किसी क्षेत्रीय भाषा में। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं ने उनसे पूछा कि वे कन्नड़ में अपनी परीक्षा क्यों नहीं दे सकते।

कन्नड़ में आंसर शीट लिखने की मिले अनुमति
राहुल गांधी कहा कि लोगों को कन्नड़ में उत्तर पुस्तिका लिखने की अनुमति दी जानी चाहिए, यह भाषा केवल वह नहीं है जिसका उपयोग आप एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाषा इतिहास है, संस्कृति है, यह कल्पना है और किसी को भी लोगों को उनकी भाषा में बोलने से रोकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘ये ऐसे कुछ विचार हैं जिन्हें बीजेपी और आरएसएस बढ़ावा दे रहे हैं। उनके लिए कन्नड़ एक द्वितीयक भाषा है। इसका सम्मान नहीं करना है। हमारे लिए कन्नड़ प्राथमिक महत्व का है। अगर बीजेपी और आरएसएस को लगता है कि वे कन्नड़ भाषा पर, कर्नाटक के लोगों पर, कर्नाटक के इतिहास पर हमला कर सकते हैं, तो उन्हें कांग्रेस पार्टी की पूरी ताकत का सामना करना होगा।’

पूरी कांग्रेस पार्टी का करना पड़ेगा सामना
कन्नड़ को लेकर विवाद के बीच राहुल गांधी ने जनसभा से कहा कि कोई भी कर्नाटक के लोगों को यह निर्देश नहीं दे सकता है कि उन्हें अपना जीवन कैसे जीना चाहिए, और कोई भी राज्य के लोगों को यह नहीं बता सकता कि उनके बच्चे किस भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर कर्नाटक के लोग कन्नड़ बोलना चाहते हैं, तमिलनाडु के लोग तमिल बोलना चाहते हैं और केरल के लोग मलयालम बोलना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...