13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराजनीतिदशहरा उत्‍सव और पीएम मोदी ने चल दिया 'चुनावी' तीर... जातिवाद पर...

दशहरा उत्‍सव और पीएम मोदी ने चल दिया ‘चुनावी’ तीर… जातिवाद पर निशाना साध दे दिया बड़ा मैसेज

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा के उत्‍सव पर जातिवाद और क्षेत्रवाद पर निशाना साधा। उन्‍होंने इन्‍हें जड़ से खत्‍म करने की अपील की। पीएम ने कहा कि दशहरा उत्सव को देश में हर बुराई पर देशभक्ति की जीत का प्रतीक भी बनाना चाहिए। यहां दशहरा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने एक विशाल सभा को संबोधित किया। वह बोले कि यह हर किसी का सौभाग्य है कि वे सदियों के इंतजार के बाद अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का गवाह बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा। यह लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने जातिवाद पर ऐसे समय बोला है जब विपक्षी दल जाति जनगणना के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं। पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले वे इसे मुद्दा बनाने लगे हैं।

मोदी दशहरा समारोह के उपलक्ष्य में द्वारका में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर आयोजकों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ‘लंका दहन’ देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। मोदी का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया गया। उन्हें राम दरबार की मूर्ति और गदा भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री ने लोगों से समाज में जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी विकृतियों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने भारत के सफल चंद्र मिशन, नए संसद भवन के उद्घाटन और महिला आरक्षण कानून बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि यह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बीच हो रहा है।

मोदी ने लोगों से 10 प्रतिज्ञाएं लेने को भी कहा, जिसमें कम से कम एक गरीब परिवार को उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जब सबका विकास होगा, तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।उन्होंने पानी की बचत, डिजिटल लेनदेन, स्वच्छता, स्थानीय चीजों के लिए मुखर रहने (वोकल फॉर लोकल), गुणवत्तापूर्ण कार्य, घरेलू पर्यटन, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के उपभोग और फिटनेस पर भी जोर दिया।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...