15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यपहले पांच सौ बिकती थी, आज डेढ़ हजार बिक गई चाय, राहुल...

पहले पांच सौ बिकती थी, आज डेढ़ हजार बिक गई चाय, राहुल गांधी की यात्रा से खुश चायवाले

Published on

नांदेड़

महाराष्ट्र के नांदेड़ की भारत जोड़ो यात्रा जिस रूट पर निकाली जा रही है। वहां पर चाय बेचने वाले दुकानदारों को काफी फायदा मिल रहा है। इसी रोड पर मौजूद एक दुकानदार से बातचीत में यह पता चला कि रोजाना वह 400 से 500 कप चाय बेचते थे लेकिन इस यात्रा की वजह से उनकी बिक्री में अचानक तीन गुना इजाफा हो गया है। अब वह तकरीबन डेढ़ हजार चार रोज बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से काफी फायदा हो रहा है राहुल गांधी की यात्रा को अच्छा प्रतिसाद भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। जिस रोड पर राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे हैं वहां दोनों तरफ लोगों का भारी हुजूम उनके स्वागत और उन्हें देखने के लिए खड़ा नजर आ रहा है।

राहुल गांधी की यात्रा में सहभागी होने के लिए इसी सड़क पर एक दिव्यांग महिला भी हमें व्हील चेयर पर नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह एक आंगनबाड़ी सेविका है और अपनी परेशानी को राहुल गांधी से मिलकर साझा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को काफी कम मानधन दिया जा रहा है। जिसे बढ़ाने की मांग वह राहुल गांधी से करना चाहती हैं। ताकि जब उनके सरकार आए तो उन्हें अच्छा मन धन मिल सके।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...