7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदेर रात के बाद सुबह फिर कांपी धरती, दिल्ली-लखनऊ के बाद उत्तराखंड...

देर रात के बाद सुबह फिर कांपी धरती, दिल्ली-लखनऊ के बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप

Published on

पिथौरागढ़

उत्तर भारत में एक के बाद एक भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। देर रात दिल्ली से लेकर लखनऊ तक आए झटकों के बाद बुधवार की सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

नैशनल सेंटर फॉर सिस्मौलॉजी के अनुसार पिथौरागढ़ में नेपाल बॉर्डर के पास सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर 4.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में रहा। इससे पहले रात में एक बजकर 57 मिनट पर दिल्ली से लेकर लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तक झटके महसूस किए गए।

रात में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र होने के कारण करीब 6.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप लोगों को तेज झटका दे गया। भूकंप के झटकों के कारण नेपाल में सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है। वहीं, नेपाल के साथ-साथ भारत और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखनऊ और दिल्ली में करीब 5.7 मैग्नीट्यूड के झटके लगे। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और नॉर्थ-ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल में भूकंप का केंद्र रहने के बाद भी लोगों को दिल्ली तक काफी तेज झटके महसूस हुए। लखनऊ में लोगों के बेड हिलने लगे तो भूकंप जैसी स्थिति का अहसास हुआ। इसके बाद दहशत जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज झटकों के कारण पंखे तक हिल रहे थे। कुछ इसी प्रकार की स्थिति दिल्ली में भी देखने को मिली।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...