9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यED भी आएगी, 2024 तक नाटक जारी रहेगा... लालू के खिलाफ CBI...

ED भी आएगी, 2024 तक नाटक जारी रहेगा… लालू के खिलाफ CBI चार्जशीट पर बोले तेजस्वी

Published on

नई दिल्ली/ पटना

रेलवे में कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि संवैधानिक संस्थानों का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है और ऐसा ‘नाटक’ 2024 के चुनावों तक चलेगा। तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणी की, जहां रविवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और सोमवार को एक राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करने की तैयारी है।

आरोपपत्र दाखिल करने के बारे में पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘इसमें नया क्या है?’ यादव ने इसे महज ‘प्रक्रिया’ करार देते हुए कहा कि ऐसी चीजें तब होती हैं जब भाजपा हार जाती है। उन्होंने कहा, ‘अब जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बन गया है, भाजपा कहीं नहीं है, दो जगह उपचुनाव हैं इसलिए आरोपपत्र आना था, इसमें कौन सी बड़ी बात है।’

अब ईडी भी आएगी, जांच करेगी: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मेरे खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया गया था। इसमें कुछ भी नहीं है। जब तक संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग होगा, ऐसे मामले होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘सीबीआई और ईडी दूसरे मामले में हैं, इस मामले में केवल सीबीआई है, अब ईडी भी आएगी, वह जांच करेगी और आरोपपत्र दाखिल करेगी। यहां तक कि बच्चे भी आपको बता देंगे कि 2024 के चुनाव तक, यह नाटक जारी रहेगा।’

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और अधिवेशन के बारे में यादव ने कहा कि यह पहले से प्रस्तावित और निर्धारित था। सूत्रों ने कहा कि यहां राजद की दो दिवसीय प्रमुख बैठकों के दौरान राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

जगदानंद सिंह से बात की जाएगी: तेजस्वी
बिहार राजद प्रमुख जगदानंद सिंह के कथित तौर पर पार्टी नेतृत्व से नाराज होने के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनसे बात की जाएगी। जगदानंद सिंह को लेकर राजद पर कटाक्ष करने के लिए भाजपा की आलोचना करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘क्या वे सकारात्मक या वास्तविक मुद्दों पर बात कर सकते हैं? लोग मेरे घर में बहुत रुचि रखते हैं। उन्हें कहना चाहिए कि सरकार ठीक काम कर रही है, वे खामी नहीं निकाल सकते क्योंकि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।’

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...