25.2 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'दिल पर पत्थर रखकर एकनाथ शिंदे को CM बनाया', महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष...

‘दिल पर पत्थर रखकर एकनाथ शिंदे को CM बनाया’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का बयान

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को चौंकाने वाला बयान दिया है. पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के चेहरे के साथ भाजपा आगे बढ़ी क्योंकि जनता को न केवल एक स्पष्ट संदेश देना था, बल्कि सरकार को स्थिरता भी सुनिश्चित करनी थी. पाटिल का ये बयान भाजपा के भीतर आक्रोश या विरोध की पहली चिंगारी के रूप में कहा जा सकता है.

महाराष्ट्र भाजपा चीफ ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाते समय हमने दिल पर पत्थर रख लिया. बता दें कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. फिलहाल, महाराष्ट्र सरकार को कैबिनेट विस्तार का इंतजार है.चंद्रकांत पाटिल ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनता देख मैं और अन्य भाजपा नेता दुखी थे लेकिन हमलोगों ने अपने दुख को काबू में कर लिया और आगे बढ़ गए क्योंकि हमें महाराष्ट्र के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाना था.

आदित्य ठाकरे का दावा- जल्द गिर जाएगी शिंदे सरकार
उधर, शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि राज्य में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार असंवैधानिक है और यह जल्द ही गिर जाएगी. बता दें कि ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं जिसे शिव संवाद यात्रा का नाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात हैं, लेकिन सरकार पार्टी के विस्तार में जुटी है. आदित्य ने कहा कि हम सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के संपर्क में हैं और बागी विधायक अगर चाहते हैं तो वे हमारे पास वापस आ सकते हैं.

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...