16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यचुनाव आयोग को PM मोदी की कैम्पेनिंग पर रोक लगानी चाहिए, भैरोंसिंह...

चुनाव आयोग को PM मोदी की कैम्पेनिंग पर रोक लगानी चाहिए, भैरोंसिंह शेखावत का जिक्र कर जानें ऐसा क्यों बोले गहलोत

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव कैम्पेनिंग पर रोक लगा देनी चाहिए। शनिवार देर शाम को मुख्यमंत्री आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए गहलोत ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई धार्मिक बातें नहीं कर सकता। यह कानून में है। ऐसे में इलेक्शन कमीशन को पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार पर रोक लगनी चाहिए। गहलोत ने भैंरोसिंह शेखावत के एक बयान का जिक्र भी किया। जब शेखावत ने गंगानगर और बाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। गंगानगर से वे चुनाव हार गए थे और बाली से चुनाव जीते थे।

गहलोत ने कहा कि तब शेखावत ने राम मंदिर के मुद्दे को उठाते हुए प्रचार किया तो वामपंथी दल के एक नेता ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। चुनाव आयोग उनके खिलाफ एक्शन लेता लेकिन उस समय भैंरोसिंह शेखावत के समर्थकों ने शिकायतकर्ता को किसी तरह मैनेज कर लिया था, वरना उनकी विधानसभा सदस्यता खतरे में पड़ने वाली थी। कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल से जुड़े मुद्दे पर बीजेपी की ओर से बजरंग बली से जोड़कर दुष्प्रचार किया जा रहा है।

पीएम मोदी की चुप्पी खतरनाक – अशोक गहलोत
कर्नाटक में एक बीजेपी प्रत्याशी के कथित ऑडियो वायरल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को जान से मारने दी जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि यह चुप्पी खतरनाक साबित हो सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आगे आकर मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए। खरगे और उनके परिवार को जान से मारने वाले वायरल ऑडियो पर अपना पक्ष रखना चाहिए। या तो उसका समर्थन करें या फिर विरोध करें। धमकी वाले बयान पर कुछ तो कहना चाहिए बीजेपी के नेताओं को।

सांसद बृजभूषण पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही
दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस सांसद पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों के साथ 32 एफआईआर दर्ज हो। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है। गहलोत ने कहा कि बृजभूषण पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा। जबकि राजस्थान में अनिवार्य एफआईआर सिस्टम लागू है। यहां कोई भी व्यक्ति किसी भी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करा सकता है। अगर कोई पुलिस अधिकारी किसी परिवादी का मुकदमा दर्ज नहीं करता है तो उसके खिलाफ एक्शन होता है।

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...