8.8 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु में हनुमान चालीसा का पाठ रोकने पहुंची चुनाव आयोग की टीम,...

बेंगलुरु में हनुमान चालीसा का पाठ रोकने पहुंची चुनाव आयोग की टीम, धारा- 144 का दिया हवाला

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता बेंगलुरु के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। जिसकी जानकारी लगते ही चुनाव आयोग की टीम बेंगलुरु में वीर अंजनेय मंदिर पहुंच गई। चुनाव आयोग ने धारा 144 का हवाला देते हुए चालीसा का पाठ रुकवा दिया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि चालीसा का पाठ किस धारा का उल्लंघन है।चालीसा पाठ के दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने भी वीर अंजनेय मंदिर में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए चुनाव आयोग की टीम ने कहा कि हम पुलिस को बुलाएंगे। बजरंग दल ने कर्नाटक चुनाव की वोटिंग वाले दिन देशभर में हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान किया है।

विजयनगर में विहिप का हनुमान चालीसा पाठ
कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के बजरंग बली दांव का असर सिर चढ़कर बोल रहा है। चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक एक दिन पहले जहां बेंगलुरु में बजरंग दल कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। तो वहीं दूसरी ओर विजयनगर जिले में भी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इस दौरान शिकायत पर चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ रुकवाया गया। जिसको लेकर चुनाव आयोग की टीम और विहिप कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई।

 

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...