11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'इलेक्टोरल बॉण्ड स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है', जीतू पटवारी ने...

‘इलेक्टोरल बॉण्ड स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है’, जीतू पटवारी ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार को बताया धोखेबाज

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता उनकी पार्टी की ओर उम्मीदों से देख रही है क्योंकि 2014 के बाद से ‘मोदी की कोई भी गारंटी’ पूरी नहीं हुई है। पटवरी ने कहा कि चुनावी बॉण्ड स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों- 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होंगे।

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में लोग निराशा महसूस कर रहे हैं क्योंकि वादे और ‘मोदी की गारंटी’ पूरे नहीं किए गए हैं। वे कांग्रेस की ओर उम्मीदों से देख रहे हैं। राज्य में 29 संसदीय क्षेत्र हैं और 2019 के आम चुनावों में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को केवल छिंदवाड़ा सीट पर जीत मिली थी। छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। पटवारी ने दावा किया कि 2014 के बाद से ‘मोदी की कोई भी गारंटी’ पूरी नहीं हुई है।

लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही भाजपा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए ‘मोदी की गारंटी’ को चुनाव प्रचार में एक प्रमुख नारे के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पटवारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार (केंद्र और मध्य प्रदेश में) ने लोगों को दोहरा धोखा दिया है।

कांग्रेस नेता ने एक बयान में सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे देते हैं लेकिन उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मद्देनजर आजादी के बाद चुनावी बॉण्ड के रूप में देश में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। पटवारी ने दावा किया कि भाजपा को टीका निर्माता और लॉटरी कारोबारी से चंदा मिला है। उन्होंने कहा कि इस पर बहस होनी चाहिए क्योंकि चुनावी बॉण्ड स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा घोटाला है।

पटवारी ने कहा कि खबरों के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में चुनावी बॉण्ड का शीर्ष खरीदार म्यांमार के पूर्व श्रमिक सैंटियागो मार्टिन उर्फ लॉटरी मार्टिन द्वारा संचालित फ्यूचर गेमिंग एंड होटल (सर्विसेज) है। उनकी फर्म ने 2019 और 2024 के बीच 1300 करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड खरीदे। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और संस्थाओं (केंद्रीय एजेंसियों) का इस्तेमाल जबरन वसूली के लिए किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम जैसा कानून दिया, लेकिन भाजपा ने इसे निष्क्रिय कर दिया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...