21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिचुनावी हिंदू... पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर BJP का कटाक्ष, एक्स हैंडल पर...

चुनावी हिंदू… पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर BJP का कटाक्ष, एक्स हैंडल पर केजरीवाल की फोटो पोस्ट कर पूछा सवाल

Published on

नई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले पुजारियों और ग्रंथियों के लिए पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है। केजरीवाल ने सोमवार को स्कीम की घोषण करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद इन्हें हर महीन 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। अब इस योजना पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। दिल्ली बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल से केजरीवाल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें चुनावी हिंदू बताया है। दिल्ली बीजेपी ने पूछा कि केजरीवाल को अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?

योजना पर बीजेपी का कटाक्ष
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के एक्स हैंडल से आज एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में आप सरकार की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर निशाना साधा है। बीजेपी अरविंद केजरीवाल की एक एडिटेड तस्वीरर पोस्ट कर लिखा कि चुनावी हिंदू केजरीवाल जो
➤जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा
➤जो ख़ुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे
➤जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले
➤जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही
इसके बाद बीजेपी ने पूछा कि उन्हें अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?

क्या है पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना?
दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की थी। यह योजना दिल्ली के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों के लिए है। इसके तहत इन्हें 18 हजार रुपये महीने दिए जाएंगे। इस योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने योजना के बहाने बीजेपी से अपील की थी कि महिला सम्मान और संजीवनी योजना की तरह इसे रोकने का प्रयास न करे।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...