21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिचुनावी हिंदू Vs केजरीवाल का चैलेंज... दिल्ली में चुनाव से पहले BJP-AAP...

चुनावी हिंदू Vs केजरीवाल का चैलेंज… दिल्ली में चुनाव से पहले BJP-AAP के बीच पोस्टर वॉर

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्टर वॉर देखने को मिल रहा है. चुनाव से पहले केजरीवाल की ओर से धड़ाधड़ किए जा रहे ऐलान पर बीजेपी उसे घेर रही है तो बीजेपी ने पोस्टर का बदला पोस्टर से लेकर निशाना साधने से नहीं चूक रही.

दिल्ली बीजेपी ने राजधानी स्थित अपने कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का एक पोस्टर लगवाया है. इस पोस्टर में केजरीवाल पर निशाना साधा गया है. बीजेपी ने इस पोस्टर प्रदर्शनी में आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के झूठे वादों का दावा किया है. बीजेपी ने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि केजरीवाल के झूठे वादों की बात कही है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाने का दावा करने पर भी तंज कसा गया है.

बीजेपी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर एक केजरीवाल का एक पोस्टर भी शेयर किया है. इस पोस्टर में कहा गया है कि चुनावी हिंदू केजरीवाल. जो दस साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा. जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे. जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले, जिसकी पूरी राजनीति हिंदू विरोधी रही. उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?

इस पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में हिम्मत है तो केजरीवाल जी की खुली चुनौती को स्वीकार करें? आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को चैलेंज किया कि वह देश के 20 राज्यों में बीजेपी की सरकारों में पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को शुरू करके दिखाएं.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले बीते कुछ महीनों में धड़ाधड़ कई योजनाएं शुरू की हैं जिनमें महिलाओं को आर्थिक सहायता दिए जाने से लेकर बुजुर्गों की पेंशन राशि को बढ़ाने सहित राजधानी में 24 घंटे हर घर को साफ पानी मुहैया कराना शामिल है.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...