12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकेरल में मंदिर के उत्सव के दौरान हाथी को आया गुस्सा, कई...

केरल में मंदिर के उत्सव के दौरान हाथी को आया गुस्सा, कई को उठाकर फेंका, 20 से ज्यादा लोग घायल

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल के तिरुर टाउन में पुदियांगडी मंदिर उत्सव के दौरान श्रीकुट्टन नाम के हाथी ने अचानक ही उत्पात मचा दिया। इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद आसपास के लोग बेहद डर गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घायल व्यक्ति का कोट्टक्कल के एमआईएमएस अस्पताल में चल रहा है। सामने आया है कि हाथी नेरचा के समापन समारोह को देखने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ के बीच में खड़े थे। पोथानूर से जुलूस के आने के तुरंत बाद बीच में बैठा हाथी गुस्सा हो गया।

घटना के बाद मची भगदड़
जानकारी के अनुसार यह घटना उत्सव के अंतिम दिन रात 12.30 बजे हुई। वीडियो के अनुसार समारोह में पांच हाथी थे। इन्हें सुनहरे गहनों से सजाया गया था। उनमें एक हाथी पाक्कथु श्रीकुट्टन नाम के हाथी ने एक शख्स को उठा लिया और फिर उसे हवा में झुलाते हुए दूर फेंक दिया। आयोजकों के मुताबिक इसके बाद भगदड़ मच गई। रात करीब 2.15 बजे महावत ने हाथी को काबू में कर लिया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। आयोजकों के अनुसार कुछ लोगों को दौड़ने और बचने की कोशिश में चोट लगी।

तमिलनाडु में हुई थी ऐसी घटना
पिछले साल नवंबर महीने तमिलनाडु में एक फेस्टिवल के दौरान हाथी को गुस्सा आया था तब हाथी ने उसकी देखरेख करने वाले केयरटेकर पर हमला बोला दिया था। इस घटना में तब दो की मौत हो गई थी। यह घटना भी एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान हुई थी। तब यह सामने आया था कि 27 साल की हथिनी को काफी समय मंदिर में रखा गया था। इसके कारण शायद उसे गुस्सा आ गया था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...