28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमेरे बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर कर दो... टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह...

मेरे बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर कर दो… टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह ने बरेली में सीएम योगी से लगाई गुहार

Published on

बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह अपने बेटे की मौत से बदहवास हैं। बुधवार दोपहर एसएसपी बरेली से मुलाकात कर हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई कर एनकाउंटर की मांग की। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई, उसका शव दो दिन पहले बरामद हुआ था। इसके बाद जबरदस्त धरना प्रदर्शन हुआ तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बेटे के हत्यारों के एनकाउंटर की सीएम योगी से गुहार लगाई।

बुधवार दोपहर अभिनेत्री सपना सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस प्रशासन और मुख़्यमंत्री से न्याय की गुहार लगते हुए दोनों आरोपियों के एनकांउटर की मांग की है। वहीं पुलिस ने उचित कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया है। अभिनेत्री सपना सिंह का बेटा थाना बारादरी क्षेत्र में आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा राजेश कुमार गंगवार के घर रहता था। सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार (14) मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपी अनुज और सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सागर गंगवार का शव रविवार सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र अदलखिया गांव पास एक खेत में मिला था।

नशे के ओवरडोज का शक
एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया की पोस्टमार्टम से सागर गंगवार की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन जहर या नशे की ओवरडोज की आशंका है। शव का विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों अनुज और सनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वही मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अन्य सबूत जुटाने में लगी है।

पुलिस बदल दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान अनुज और सनी ने कबूल किया कि उन्होंने सागर के साथ मादक पदार्थ और शराब का सेवन किया था। नशे की ओवरडोज के कारण सागर की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। घबराकर दोनों ने सागर को खेत में छोड़ दिया और फरार हो गए। सपना सिंह का आरोप है कि उनके बेटे को नशा देने के बाद उसके शरीर पर चाकू से बार किया है और गोली मारी है। शरीर पर कई जख्म थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बदल दी है।

थाने में गिर पड़ी एक्ट्रेस सपना सिंह
क्राइम पेट्रोल समेत तमाम सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। अभिनेत्री सपना सिंह ने बारादरी थाने पहुंचकर मांग की है कि आरोपियों को फांसी नहीं एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगायी है।

सागर गंगवार 8वीं क्लास में निजी स्कूल में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद वो अपने दोस्त अनुज के घर गया। जहां पर उसका दूसरा दोस्त सनी भी आ गया, जिसके बाद कॉकटेल पार्टी हुई। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद सागर ने ड्रग्स ली। ओवरडोज होने की वजह से सागर की मौत हुई है।

मेरा बेटा नहीं लेता था ड्रग्स, पुलिस कर रही गुमराह
जानकारी मिलते ही मुंबई से बरेली पहुंची सपना सिंह ने कहा उनका बेटा ड्रग्स नहीं लेता था। वह तो छोटा है, उसकी निर्मम हत्या की गई है, उसके शरीर पर चोटों के निशान है। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के फांसी नहीं बल्कि उनका एनकाउंटर होना चाहिए। अगर मेरा बेटा मुंबई में रह रहा होता तो मैं मान लेती कि बेटा ड्रग्स आदि लेता होगा। बरेली जैसे छोटे शहर में और इतनी कम उम्र में वो ड्रग्स कैसे ले सकता है। पुलिस गुमराह कर रही है।

यह है घटनाक्रम
शनिवार दोपहर दोस्तों साथ कॉकटेल पार्टी की थी। इसी दिन दोपहर में सागर गंगवार की मौत हो गई। आरोप है कि दोनों दोस्तों ने उसके शव को नाले में फेंक दिया। रविवार को नाले से शव बरामद हुआ।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...