28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'एनकाउंटर का वक्त आ गया है', बीजेपी नेता के मर्डर पर तनाव...

‘एनकाउंटर का वक्त आ गया है’, बीजेपी नेता के मर्डर पर तनाव के बीच कर्नाटक के मंत्री की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक में बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद से वहां की राजनीति उबाल मार रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग हो रही है. कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई तो पहले ही कह चुके हैं कि राज्य में योगी मॉडल लागू किया जाएगा, अब राज्य सरकार में मंत्री C Ashwathnarayan ने एक कदम आगे बढ़कर एनकाउंटर की बात कर दी है.

पहले सीएम अब मंत्री, क्या मायने?
उन्होंने जोर देकर कहा है कि राज्य में अब एनकाउंटर का वक्त आ गया है. ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वे कहते हैं कि एनकाउंटर का वक्त आ गया है. ये सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी हत्याएं कभी ना हों. आने वाले दिनों में हम ऐसी कार्रवाई करने वाले हैं कि ये बदमाश डर जाएंगे, ऐसा करने से पहले हजार बार सोचेंगे. मंत्री ने ये भी साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री एनकाउंटर के लिए तैयार हैं. उनकी तरफ से आश्वासन मिला है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अब जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को कर्नाटक सीएम ने दो टूक कहा था कि उत्तर प्रदेश में जैसी स्थिति है, वहां के लिए योगी फिट बैठते हैं. जरूरत पड़ने पर कर्नाटक में भी योगी मॉडल लागू किया जाएगा. उनके उस एक बयान ने काफी कुछ साफ कर दिया था. कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ता भी मांग कर रहे थे कि राज्य में आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए जाएं, विकास दुबे जैसा एनकाउंटर हो. उन तमाम मांगों के बीच ही पहले सीएम ने सख्त संदेश दिया और अब राज्य सरकार में मंत्री भी उसी दिशा में बयान दे रहे हैं. वैसे बीजेपी नेता की हत्या वाला मामला अब NIA को सौंप दिया गया है. शुक्रवार को ही सीएम बसवराज ने ये बड़ा फैसला लिया.

क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. दिनभर काम करने के बाद प्रवीण दुकान बंद कर जब घर लौट रहे थे तभी रात करीब 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. जांच में सामने आया है कि प्रवीन ने कुछ दिन पहले कन्हैयालाला के समर्थन में एक पोस्ट किया था. उस वजह से ये भी ये आरोपी नाराज चल रहे थे. केस के साथ PFI के तार भी जुड़ गए हैं और एजेंसियां इस पहलू पर भी ध्यान दे रही हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...