22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा की यूपी में एंट्री, जाटलैंड में दशकों से सुस्त...

भारत जोड़ो यात्रा की यूपी में एंट्री, जाटलैंड में दशकों से सुस्त कांग्रेस में जान फूकेंगे राहुल

Published on

नई दिल्ली ,

कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए निकली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को उत्तर प्रदेश से एंट्री करेगी. राहुल गांधी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से पदयात्रा कर दोपहर में गाजियाबाद के लोनी बार्डर से यूपी में दाखिल होंगे. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ तीन दिनों तक यात्रा में शामिल रहेंगी. राहुल को यूपी में किसान नेता राकेश टिकैत का साथ तो मिला, लेकिन विपक्षी दल के नेताओं का सिर्फ आशिर्वाद ही मिल सका है.

तीन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 130 किमी का सफर तय करेगी और पश्चिमी यूपी के 3 जिलों से गुजरेगी. जाटलैंड में सालों से सुस्त पड़ी कांग्रेस में राहुल गांधी जान फूंकते नजर आएंगे. अपने तीन दिनों यात्रा में यूपी के तीन लोकसभा सीटें और 11 विधानसभा क्षेत्रों की साधने की कवायद करेंगे. पदयात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी.

भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम यूपी के तीन जिलों से गुजरेगी, लेकिन पार्टी ने प्रदेश भर से लोगों को बुलाया गया है. कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं और छोटे दलों के प्रतिनिधियों को भी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है. कांग्रेस की कोशिश है कि यात्रा के जरिए सूबे में अपनी ताकत दिखाने के साथ ही विपक्षी एकता का अवसर भी इसे बनाया जाए, लेकिन विपक्षी दलों का साथ नहीं सिर्फ आशिर्वाद ही मिला है.

विपक्ष का मिला सिर्फ आशिर्वाद
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी है. उन्होंने एक पत्र भेज कर कहा है कि उम्मीद है ये यात्रा अपने लक्ष्य को हासिल करेगी. बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा है कि यात्रा में शामिल होने के लिए मिली चिट्ठी के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी अपनी व्यस्तता का हवाला देकर भारत जोड़ो यात्रा से किनारा कर लिए है. सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी यात्रा में शामिल होने के लिए किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया.

राकेश टिकैत का मिला साथ 
भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक संगठन से जुड़े हुए लोग और किसान संगठन को भी न्योता भेजा गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत भी यात्रा का स्वागत करेंगे. किसान युनियन के कार्यकर्ता यात्रा का समर्थन किया है. इस तरह से जाटलैंड और किसान बेल्ट में राकेश टिकैत के साथ आने से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं.

राहुल-प्रियंका यात्रा साथ करेंगे
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पदयात्रा करती हुई नजर आएंगी. प्रियंका गांधी यूपी की प्रभारी हैं, इसलिए राहुल गांधी के साथ सूबे में चारों दिन वह पदयात्रा करेंगी. प्रियंका इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में पैदल चल चुकी हैं, लेकिन अब उनके यूपी में भी भाई-बहन एक साथ पदयात्रा कर सियासी माहौल बनाते हुए नजर आएंगे. इसीलिए राहुल और प्रियंका के एक साथ पोस्टर लगाए गए हैं.

जाटलैंड में साधेंगी सियासत? 
यूपी के कुल 75 जिलों में से महज तीन जिलों से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी, लेकिन इस दौरान राहुल राजनीतिक समीकरण साधते हुए नजर आएंगे. यूपी में यात्रा की शुरुआत गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा से होगी, जो गाजियाबाद लोकसभा का हिस्सा है. राहुल गांधी तीन जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे और अगले दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...