13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या भी नहीं बदल पाए मुंबई इंडियंस की किस्मत, लगातार 12वें...

हार्दिक पंड्या भी नहीं बदल पाए मुंबई इंडियंस की किस्मत, लगातार 12वें सीजन पहले मैच में मिली हार

Published on

अहमदाबाद: मुंबई इंडियंस एक बार फिर सीजन का अपना पहला मुकाबला हार गई है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई को आईपीएल 2024 के 5वें मैच में 6 रन से हराया। दो साल में आईपीएल का पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी मदद से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट पर 168 रन पर रोक दिया। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 107 रन था। वहां से गुजरात ने दमदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मुंबई की टीम 9 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। आईपीएल 2013 से मुंबई हर सीजन अपना पहला मैच हारी है।

बुमराह ने बड़ा स्कोर बनाने से रोका
बायें हाथ के युवा बल्लेबाज बी साइ सुदर्शन ने 39 गेंद में 45 रन बनाये जबकि राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 22 रन की पारी खेली। मुंबई के आक्रमण की धुरी बुमराह रहे जो कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण पिछली बार एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने 17वें ओवर में डेविड मिलर और सुदर्शन को तीन गेंद के भीतर आउट किया।

इससे पहले मुंबई के नये कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंड्या ने बुमराह की बजाय खुद गेंदबाजी की शुरूआत की और रिधिमान साहा (19) ने उन्हें आफ साइड पर चौका जड़ा। गुजरात के नये कप्तान शुभमन गिल ने भी पंड्या को एक चौका जड़ा और इस ओवर में 11 रन बने। गुजरात की शुरूआत बेहद मजबूत रही। चौथे ओवर में हालांकि बुमराह ने आते ही मुंबई को सफलता दिलाई और यॉर्कर पर साहा को बोल्ड किया।

शम्स मुलानी को गिल ने कवर में चौका जड़ा और डीप स्क्वेयर लेग में छक्का भी लगाया। पीयूष चावला ने पहला ओवर किफायती डाला। पावरप्ले में गुजरात ने 47 रन बनाये और एक विकेट भी गंवाया। गिल भी चावला की लय नहीं तोड़ सके। चावला ने गिल को डीप में रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी ने अजमतुल्लाह उमरजई (17) को आउट किया जबकि बुमराह ने डेविड मिलर और सुदर्शन को पवेलियन भेजा।

रोहित के आउट होते पारी पटरी से उतरी
मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में ईशान किशन के रूप में झटका लग गया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। डेब्यू कर रहे नमन धीर ने तीसरे नंबर पर आककर ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 10 गेंद पर 20 रन ठोक दिए। तीसरे ओवर में तीन चौके और एक छक्का मारने के बाद धीर आखिरी गेंद पर अज़मतुल्लाह उमरज़ई का शिकार हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और इम्पैक्ट प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। दोनों आसान से शॉट खेल रहे थे। तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 55 गेंद पर 77 रन जोड़े।

13वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को साई सुदर्शन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। 29 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से रोहित ने 43 रन बनाए। उनके आउट होते ही रन बनाने का सिलसिला रूक सा गया। तिलक और ब्रेविस ने 22 गेंद पर 22 रन जोड़े। फिर तिलक और टिम डेविड के बीच 13 गेंद पर 13 रनों की साझेदारी हुई। 16वें ओवर में मोहित शर्मा ने 4 और 17वें ओवर में राशिद खान ने 3 रन दिए।

मुंबई को आखिरी दो ओवर में 27 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने स्पेंसर जॉनसन को पहली गेंद पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। इसी ओवर में जॉनसन ने गेराल्ड कोएट्जे को भी आउट कर दिया। उमेश यादव के खिलाफ मुंबई को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली दो गेंद पर छक्का और चौका मारा। लेकिन तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लपके गए। अगली गेंद पर पीयूष चावला भी आउट हो गए। उमेश यादव ने आखिरी दो गेंद पर दो रन देकर गुजरात को 6 रनों से जीत दिला दी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...