9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'सत्ताधारी दल के नेता भी सेफ नहीं...', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर...

‘सत्ताधारी दल के नेता भी सेफ नहीं…’, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर शरद-उद्धव गुट ने उठाए सवाल

Published on

मुंबई,

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने उन पर 5 राउंड फायर किए, लेकिन बाबा सिद्दीकी को 3 गोलियां लगीं, सीने में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे और घटना का जायजा लिया. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. अजित पवार ने रविवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ पार्थ पवार भी हैं।

अजित पवार ने क्या कहा?
X पर अजित पवार ने कहा कि NCP नेता, पूर्व राज्य मंत्री, मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी, जो लंबे समय से विधानमंडल में रहे हैं। उनके ऊपर गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि इस घटना में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मैंने अपना अच्छा सहयोगी और दोस्त खो दिया है। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं बाबा सिद्दीकी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार ने X पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य की ध्वस्त कानून व्यवस्था चिंता का विषय है. मुंबई में पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी दुखद है. इसकी न केवल जांच होनी चाहिए, बल्कि जिम्मेदारी स्वीकार कर सरकार के पद से हटना भी चाहिए. बाबा सिद्दीकी को भावभीनी श्रद्धांजलि. उनके परिवार के प्रति संवेदना.

एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने X पर पोस्ट में कहा कि ये चौंकाने वाली खबर है. बाबा सिद्दीकी नहीं रहे. उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है जब सत्तारूढ़ सरकार के गठबंधन का एक सदस्य अपने ही बेटे के कार्यालय में असुरक्षित है और उसकी हत्या कर दी जाती है, वह भी मुंबई में, यह महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताता है.

प्रफुल्ल पटेल ने जताया दुख
इस हमले के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वरिष्ठ NCP नेता बाबा सिद्दीकी जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. इस कायरतापूर्ण और जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं.

शहर में अराजकता अस्वीकार्यः प्रियंका चतुर्वेदी
उद्धव गुट की नेता और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. जीशान सिद्दीकी (बाबा सिद्दीकी के बेटे) के प्रति मेरी संवेदनाएं. उन्हें और उनके परिवार को इस कठिन समय में बहुत शक्ति मिले, ऐसी कामना करती हूं. शहर में यह अराजकता अस्वीकार्य है और इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए.

बाबा सिद्दीकी एक ज़िंदादिल इंसान थेः संजय निरूपम
शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कहा कि ये दिल दहला देने वाली घटना है. बाबा सिद्दीकी एक ज़िंदादिल इंसान थे. हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे. वह मेरे अच्छे दोस्त थे. बाबा सिद्दीकी को भूलना आसान नहीं होगा.

बाबा सिद्दीकी के क़त्ल की ख़बर ग़मज़दा करने वालीः जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व सीएम और HAM के मुखिया जीतन राम मांझी ने कहा कि एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी के क़त्ल की ख़बर ग़मज़दा कर देने वाली है. वह एक जिंदादिल इंसान थे, पाक परवरदिगार से दरखास्त है कि उन्हें जन्नत-उल-फ़िरदौस में उंचा मुकाम दें और उनके चाहने वालों को सब्र अता करें.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...