5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'हर नेता की एक टीम है', राहुल गांधी के सामने जिला अध्यक्ष...

‘हर नेता की एक टीम है’, राहुल गांधी के सामने जिला अध्यक्ष ने खोल दिया कांग्रेस की गुटबाजी का सच, एकटक देखते रह गए भूपेश बघेल

Published on

रायपुरः

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की बैठक की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के दो जिला अध्यक्षों को मंच से अपनी बात रखने का मौका मिला। इस दौरान रायगढ़ जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की गुटबाजी की पोल खोल दी। उन्होंने मंच से बड़े नेताओं को भी टारगेट किया। इस दौरान मंच पर मौजूद नेता उनको देखते रह गए।

रायगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला का मीटिंग में गुटबाजी पर गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के सामने नाराजगी जताई। भूपेश बघेल और दीपक बैज भी जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला की बात सुनते रहे। पार्टी के सत्ता में होने पर संगठन की कमजोरी पर रखी बात।

क्या कहा अनिल शुक्ला ने
उन्होंने कहा कि 2018 का विधानसभा चुनाव हमारे यहां संगठन ने लड़ा तो हम चुनाव जीते लेकिन 2023 का चुनाव जनप्रतिनिधियों ने लड़ा तो हम हार गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस में हर नेता की एक टीम है। एक राहुल जी की टीम, एक भूपेश जी की टीम, एक सचिन जी की टीम और एक दीपक बैज की टीम। उन्होंने कहा कि इनकी टीम के लोग तभी दिखाई देते हैं जब इनके नेता आते हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। ऐसे में बड़े नेताओं को यह कहना चाहिए की क्या तुम कांग्रेस के उस कार्यक्रम में गए थे। तुम मेरी टीम में तभी रहोगे जब कांग्रेस की टीम के बनागे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से कांग्रेस की टीम अपने आप बड़ी हो जाएगी।

राहुल गांधी ने गौर से सुनी बात
रायगढ़ जिला अध्यक्ष जब बोल रहे थे तब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट और भूपेश बघेल मंच पर मौजूद थे। राहुल गांधी ने अनिल शुक्ला की बात को गौर से सुना और विचार करने का भरोसा दिया। हालांकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि अनिल शुक्ला इस तरह का बयान देंगे। इंदिरा भवन में आयोजित इस बैठक में राहुल गांधी के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी।

लगातार हार रही है चुनाव
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2023 से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मिली। उसके बाद लोकसभा, उपचुनाव और फिर नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...