8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविदेश में बुराई, देश में लड़ें अपनी लड़ाई, आकाश चोपड़ा ने राहुल...

विदेश में बुराई, देश में लड़ें अपनी लड़ाई, आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और जाने माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आकाश ने एक क्रिप्टिक ट्वीट कर राहुल गांधी को नसीहत दी है। आकाश ने अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा है कि देश में लड़े अपनी लड़ाई। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अब रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है और बहुत सारे लोग आकाश चोपड़ा के विचार को सही ठहरा रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं तो बहुतों ने उनकी आलोचना भी है। हालांकि ट्विटर पर कुछ यूजर ने आकाश चोपड़ा को भी सलाह देते हुए कहा कि आप सियासत में ना पड़े तो कुछ ने उन्हें बीजेपी का प्रवक्ता कह दिया।

आकाश चोपड़ा ने जो ट्वीट किया है वह इस तरह है,’मैंने किसी दूसरे देश के विपक्षी नेता को भारत में आकर अपने ही देश की छवि खराब करते हुए नहीं देखा है। जब तक आप किसी प्रकार के समर्थन की मांग नहीं कर रहे हैं, तब तक आपको इसे विदेशी धरती पर स्पष्ट करने की आवश्यकता क्यों है ??? आपको अपने देश में अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। चुनाव में मतदाताओं को फैसला करने दीजिए। क्या यह लोकतंत्र का सार नहीं हो सकता है?’

आकाश चोपड़ा ने क्यों किया है ऐसा ट्वीट
बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल गांधी ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा। इसके बाद आलोचकों को भी राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिला गया। इस तरह सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर अब खूब बवाल मचा हुआ है।

यही कारण है कि आकाश चोपड़ा ने भी राहुल गांधी पर बिना लिए बिना ही ट्वीट अपनी बात रखी। हालांकि उनके ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश गई। किसी ने उन्हें कहा कि आप क्रिकेट एक्सपर्ट के बाद अब प्रोपेगेंडा एक्सपर्ट बनने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ ने आकाश चोपड़ा के लिए लिखा कि आप राहुल गांधी के बारे में तो बोल रहे हैं लेकिन क्या आपने पहलवानों के सपोर्ट में अब तक कुछ कहा है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...