3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहज का उदाहरण, सनातन की दुहाई... भोले बाबा को बचाने के लिए...

हज का उदाहरण, सनातन की दुहाई… भोले बाबा को बचाने के लिए एपी सिंह अजीब दलीलें दे रहे हैं!

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ का मामला अभी भी चर्चा में बना हुआ है. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी. इस मामले में फंसे भोले बाबा फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है. इस बीच फरार बाबा का केस अजय प्रकाश सिंह यानी एडवोकेट एपी सिंह लड़ेंगे. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि वह फरार बाबा के बचाव में अतरंगी तर्क दे रहे हैं. एपी सिंह गुरुवार रात मैनपुरी के बिछवा में आरोपी बाबा के आश्रम पहुंचे थे. यहां उन्होंने बताया कि बाबा के खिलाफ गहरी साजिश चल रही है.

बाबा की एक फोटो दिखा दें…
इस दौरान फरार बाबा पर लग रहे आरोपों पर एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेतुके हैं. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आप मुझे एक फोटो दिखा दीजिए, जिसमें कोई भक्त या कोई भी शख्स बाबा के पैर में लेटा हुआ है. या फिर बाबा बैठे हुए हैं और भक्त उनके चरणों में बैठा हुआ है. या कोई उनके पैर छू रहा है? ऐसी कोई भी एक फोटो दिखा दीजिए, मैं मान लूंगा. लेकिन सत्य तो ये है कि ऐसी कोई भी फोटो नहीं है.

वह खुद किडनी पेशेंट हैं
एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि उन पर जो आरोप लग रहे हैं कि वह बड़ी से बड़ी बीमारी ठीक कर देते हैं या उनकी धूल से बीमारियां ठीक हो जाती है, ये गलत है. उन्होंने कहा कि बाबा खुद किडनी पेशेंट हैं. उनकी एक किडनी निकल चुकी है. मेरे पास उनके पूरे डॉक्यूमेंट्स हैं. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर है. उनका ट्रीटमें चल रहा है.एपी सिंह ने कहा कि जो शख्स खुद बीमार है, वह किसी और को ठीक करने के दावे कैसे कर सकता है? उन्होंने मुझे डॉक्यूमेंट भेजे हैं. मेरे पास डॉक्यूमेंट है, मैं उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाऊंगा.

इससे बड़ा हादसा मक्का-मदीना में हुआ था
एपी सिंह ने कहा कि बिना मतलब में आरोप लगाए जा रहे हैं. याद कीजिए, इससे बड़ा हादसा तो मक्का मदीना में हुआ था. 1000 लोगों की मौत हुई थी. क्या किसी ने सवाल किया? किसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की? क्या किसी को वकील करना पड़ा? कहीं पीएसी लगानी पड़ी? ये मामला सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है. इसलिए ऐसा हो रहा है.उन्होंने कहा कि मैं वसुदैव कुटुंबकम की बात करता हूं. हमारे प्रधानमंत्री वसुदैव कुटुंबकम की बात करते हैं, वह G-20 समिट कराते हैं इसलिए मैं मक्का-मदीना की बात करता हूं.

मामला सनातन धर्म से जुड़ा है
एडवोकेट ने कहा कि इस मामले को इसलिए तूल दिया जा रहा है क्योंकि ये मामला सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है. बाबा खुद सनातन भाव रखते हैं इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है. इस देश में सनातन धर्म को डेंगू, एचआईवी एड्स तक कह दिया जाता है और कहने वाले लोग फिर सदन में भी बैठ जाते हैं. उन्होंने कहा कि बाबा को लेकर लोगों की आस्था है, उनमें लोगों की श्रद्धा हैं. कहते हैं ना आस्था हो तो बंद दरवाजों में भी रास्ता निकल आता है. बाबा के साथ कुछ ऐसा ही है.

अब भोले बाबा की तरफ से लड़ेंगे केस
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ के बाद से भोले बाबा फरार हैं. भोले बाबा ने बयान जारी कर बताया है कि एपी सिंह असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस लड़ेंगे.एपी सिंह का कहना है कि जब नारायण साकार हरि वहां से चले गए, उनके वाहन चले गए, तो हमारे वॉलेंटियर और अनुयायी समझ नहीं पाए कि हो क्या रहा है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने ये साजिश रची और इसकी जांच होनी चाहिए

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...