25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'अति आत्मविश्वास ठीक नहीं...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले केजरीवाल

‘अति आत्मविश्वास ठीक नहीं…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अब साफ हैं. एक बार फिर यानी की लगातार तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. कांग्रेस को इस बार जीत की उम्मीद थी लेकिन भाजपा ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब इन नतीजों पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव परिणामों का ‘सबसे बड़ा सबक’ यह है कि चुनावों में कभी ‘अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए.

क्या बोले अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. केजरीवाल का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है.

केजरीवाल ने आप के नगर निगम सदस्यों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘देखते हैं हरियाणा में परिणाम क्या आते हैं. इसका सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हर चुनाव और हर सीट कठिन होती है.’

बता दें कि हरियाणा चुनाव में आप-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर तमाम कोशिशें हुई थीं. लेकिन गठबंधन हो नहीं सका था. इसके बाद आप ने राज्य में कुल 90 सीटों में से 89 पर अकेले चुनाव लड़ा था. आप के उम्मीदवार लगभग सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के मुकाबले पीछे चल रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने पहले कहा था कि राज्य में कोई सरकार आप के समर्थन के बिना नहीं बनेगी.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...