8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिआबकारी घोटाला केस: CBI ने मनीष सिसोदिया को क्‍लीन चिट दी, सीएम...

आबकारी घोटाला केस: CBI ने मनीष सिसोदिया को क्‍लीन चिट दी, सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा

Published on

नई दिल्‍ली

आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने पहली चार्जशीट पेश कर दी है। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश चार्जशीट में डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। इसी आधार पर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि सीबीआई ने सिसोदिया को क्‍लीन चिट दे दी है। एक प्रेस कॉन्‍फेंस में केजरीवाल ने कहा, ‘सो कॉल्‍ड शराब घोटाले की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। तो एक तरह से सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्‍लीन चिट दे दी।’ सीएम ने दावा किया कि सीबीआई और ईडी के करीब 800 ऑफिसर्स पिछले चार महीनों से इस केस पर काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘ये ऑफिसर्स 24 घंटे काम कर रहे हैं। उनको एक ही काम दिया गया था कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ भी सबूत लेकर आओ। मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना है। चार्जशीट से साबित हो गया कि इनको मनीष सिसोदिया के खिलाफ रत्‍तीभर सबूत नहीं मिला।’

केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव में हफ्ता भर बाकी है। अगर सिसोदिया के खिलाफ रत्तीभर भी सबूत मिलता तो खूब उछालते। सीएम ने कहा कि सीबीआई और ईडी ने 500 से ज्यादा जगह रेड मारी। उनकी (सिसोदिया) दीवार तोड़कर देखा गया कि कहीं कैश तो नहीं… गद्दे फाड़कर देखे गए… मनीष का बैंक लॉकर देखा गया। रिश्तेदार और गांव की जांच की मगर सबूत नहीं मिला।

केजरीवाल ने अपने ‘सूत्रों’ के हवाले से दावा किया कि ‘प्रधानमंत्री जी पर्सनली इस केस को मॉनिटर कर रहे थे। वे पर्सनल सीबीआई और ईडी डायरेक्‍टर से मिलते थे। उनको प्रधानमंत्री ने निर्दे‍श दिए थे कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करो।’

जेल से सत्‍येंद्र जैन के वीडियोज पर क्‍या बोले?
तिहाड़ जेल में बंद दिल्‍ली के मंत्री सत्‍येंद्र जैन के रोज वीडियोज सामने आ रहे हैं। पहले मालिश करवाने का वीडियो आया, फिर खाना खाते हुए सीसीटीवी फुटेज लीक हुई। इन वीडियोज पर केजरीवाल ने कहा कि जनता एमसीडी चुनाव में इनका जवाब दे देगी।

MCD का चुनाव बड़ा साफ होता जा रहा है। भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। जनता को तय करना है कि उनको भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए। 4 तारीख को चुनाव हैं। दिल्ली की जनता इन सब वीडियो के जवाब दे देगी।
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले पर केंद्रीय जांच एजेंसी की फाइनल रिपोर्ट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। हालांकि, एजेंसी का कहना है कि उसकी जांच अभी जारी है और कथित अपराध में अन्य आरोपियों की भूमिका तय की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...