24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यजनता को समझाएं कि आपके और ममता के बीच कोई सेटिंग नहीं...

जनता को समझाएं कि आपके और ममता के बीच कोई सेटिंग नहीं है…पूर्व राज्यपाल की पीएम मोदी को सलाह

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर मेघालय के पूर्व गवर्नर तथागत रॉय ने ट्वीट किया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथागत रॉय ने पीएम मोदी से लोगों को यह समझाने के लिए कहा है कि उनके और ममता बनर्जी के बीच किसी तरह की कोई सेटिंग नहीं है। बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर चौतरफा घिरीं ममता बनर्जी की पीएम मोदी के साथ मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी रहीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जीएसटी बकाये समेत तमाम मुद्दों पर बात हुई।

तथागत रॉय ने ट्वीट किया, ‘कोलकाता में सेटिंग को लेकर काफी चर्चाएं की जा रही हैं। इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग है। ऐसा है तो क्या तृणमूल कांग्रेस के हत्यारे और चोर इसी तरह खुल्ला घूमेंगे। इसलिए कृपया हम लोगों को यह भरोसा दिलाएं कि ऐसी कोई सेटिंग नहीं है।’

मोदी और पीएमओ को भी किया टैग
मेघालय के पूर्व राज्यपाल ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ को भी टैग किया है। इससे पहले बीजेपी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष दिलीप घोष ने केंद्र को आगाह करते हुए ट्वीट किया था कि वह ‘ममता के झांसे’ में न आए।

दिलीप घोष ने कहा- ममता के झांसे में न आएं
दिलीप घोष ने ट्वीट किया था, ‘ममता ऐसी मुलाकातों का इस्‍तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए करती हैं।’ उन्‍होंने कहा, ‘ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठकों का उपयोग यह संदेश देने के लिए करती हैं कि सेटिंग हो गई है। केंद्र सरकार को इस बात पर ध्‍यान देना चाहिए और ममता के झांसे में नहीं आना चाहिए।’

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...