11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'सभी विकल्प तलाशकर सख्त विरोध दर्ज करें...', विनेश पर IOA अध्यक्ष पीटी...

‘सभी विकल्प तलाशकर सख्त विरोध दर्ज करें…’, विनेश पर IOA अध्यक्ष पीटी उषा से बात कर बोले PM मोदी

Published on

नई दिल्ली,

भारत के लिए बुधवार का दिन बड़ा झटका लेकर आया. ओलंपिक में सिल्वर मेडल पक्का कर फाइनल में एंट्री करने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इस पर पीएम मोदी ने IOA से इस मामले पर सख्त आपत्ति दर्ज कराने को कहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से बात कर जानकारी मांगी है. पीएम मोदी ने इस स्थिति में सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने के मामले में पेरिस ओलंपिक समिति के समक्ष विरोध दर्ज कराने को कहा है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व‍िनेश के अयोग्य होने के बाद एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने व‍िनेश के खेल की तारीफ करते हुए मेडल से चूक जाने पर दुख जताया था.

उन्होंने कहा था कि विनेश आप चैम्पियनों के चैम्पियन हो. आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हो. आज के झटके से दुख पहुंचा है. काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं. लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी. चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है. मजबूती से वापसी करो. हम सभी आपके साथ हैं.

वहीं, भारतीय ओलंप‍िक संघ ने कहा कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है. रातभर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.

बता दें कि व‍िनेश फोगाट को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) किया गया है. विनेश का वजन जब थोड़ा बढ़ा हुआ पाया गया तो उन्होंने इसे कम करने की भी कोश‍िश की थी. चूंकि आज (7 अगस्त) को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, लेकिन वह तय मानक से ज्यादा पाया गया.विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित जाने के बाद बताया गया कि उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...