16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, कई...

महाराष्ट्र के भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, कई फंसे

Published on

पुणे :

महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर आई है। कई लोग अंदर फंसे हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। आसपास इलाके में हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट कैसे और क्यों हुआ इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भंडारा जिला आता है, यहां के जवाहरनगर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है। शुक्रवार को फैक्ट्री में अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आग लग गई।

बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं। बचाव और चिकित्सा दलों को विस्फोट स्थल पर तैनात किया गया है और जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। विस्फोट के कारण कारखाने में भीषण आग लग गई जिससे लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पूरी तरह ढही छत
बताया जा रहा है कि धमाका फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद छत पूरी तरह से ढह गई और इसमें लगभग 15 लोग दब गए हैं। मौके पर टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। अब तक दो लोगों को निकाला जा चुका है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री धमाके पर आया कलेक्टर का बयान
भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री धमाके पर कलेक्टर संजय कोल्टे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की छत बुरी तरह से ढह गई है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। लगभग 12 लोगों के दबे होने की आशंका थी, जिसमें से दो को निकाल लिया गया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...