9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहाथ लगाते ही बाहर निकल आई आंख! अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग तो हुआ...

हाथ लगाते ही बाहर निकल आई आंख! अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग तो हुआ स्कैंडल का खुलासा

Published on

जमशेदपुर,

झारखंड के जमशेदपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग हाथ में आंख लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान उसकी असली आंख निकालकर खेलने वाली गोली लगा दी. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.पीड़ित आदिवासी गंगाधर सिंह ने केसीसी अस्पताल प्रबंधन और ऑपरेशन वाले डॉक्टरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

जमशेदपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर जंगलों के बीच बने आदिवासी बहुल गांव में करीब 15 घर है. इन्हीं घरों में से एक घर पीड़ित गंगाधर सिंह का है. कुछ दिनों से उनकी आखों से पानी आ रहा था. गांव में एक महिला आई. बुजुर्ग गंगाधर सिंह ने अपनी आंख की समस्या के बारे उसे बताया. महिला ने उनके इलाज का भरोसा दिया और एक एनजीओ से बात करने को कहा.

18 नवंबर 2021 को बुजुर्ग गंगाधर सिंह को अस्पताल लेकर ले जाया गया. उनके साथ गांव के ही देवा मुर्मू, छिता हांसदा, भानु सिंह, मांझोल सिंह और टेटे गिरी सहित दो अन्य व्यक्तियों का भी ऑपरेशन किया गया. दूसरे दिन ऑपरेशन के बाद सभी को घर भेज दिया. इसके कुछ दिन बाद गंगाधर की आंखों में खुजली होने लगी. इसके बाद गंगाधर को फिर जमशेदपुर, रांची और कोलकाता ले जाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी समस्या ठीक नहीं हुई.

दिन पर दिन उनकी समस्या बढ़ती गई. आंखों में खुजली और जलन इतनी बढ़ गई कि वो अपने दोनों हाथों से मसलने लगे. फिर उन्होंने आंखों में पानी डाला. उनका कहना है कि इसके बाद आंख में लगी कांच की गोली बाहर आ गई. जिसे देखकर वो डर गए. तुरंत ही वो अपनी आंख लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरी जांच के बाद बता चला कि उनकी आंख निकालकर नकली लगा दी गई है. इस सच्चाई के बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़ंकप मच गया और मामला दर्ज कराया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई. वहीं, जिस महिला के द्वारा आपरेशन कराया गया है उसे ढूंढा जा रहा है.

इस मामले पर सिविल सर्जन शाहिद पाल का कहना है कि गंगाधर की आंख का ऑपरेशन जिस सर्जन की देखरेख में हुआ उसकी जांच की जा रही है. जांच में हमने पाया कि आंख की जगह एक बच्चों को खिलौने वाली गोली लगाई है, जो एक घोर अपराध है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...