5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलपरिवार पूरी तरह बैन, एड शूट पर भी पाबंदी... BCCI का बड़ा...

परिवार पूरी तरह बैन, एड शूट पर भी पाबंदी… BCCI का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों के पर कतरे

Published on

ऑस्ट्रेलिया जाकर शर्मनाकर अंदाज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम में अनुशासन और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए 10 सूत्रीय नई नीति लागू की है। नियमों का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

फैमिली ट्रेवल पॉलिसी में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। अब 45 दिन तक विदेशी दौरों पर रहने वाले क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ सिर्फ 15 दिन के लिए ही रह सकते हैं। कोच, कैप्टन द्वारा सहमत तारीखों के दौरान ही खिलाड़ियों का परिवार साथ में रह सकता है। साथ ही साथ निजी स्टाफ की उपस्थिति पर भी पाबंदी की घोषणा हो गई है। सभी खिलाड़ियों से दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। जिसमें केंद्रीय अनुबंधों से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने पर रोक शामिल है।

बीसीसीआई ने मौजूदा सीरीज या दौरे के दौरान खिलाड़ियों को व्यक्तिगत फोटोशूट या विज्ञापन में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया है। खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैच में भाग लेना अनिवार्य कर दिया गया है। सिर्फ खास परिस्थितियों में ही छूट मिल सकती है।

अब से खिलाड़ियों को दौरे के दौरान अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी तथा दौरे या मैच के जल्दी समाप्त होने की स्थिति में उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इन निर्देशों की घोषणा की गई है जिसके पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वाइटवाश का सामना करना पड़ा था।

बोर्ड ने विदेशी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवारों के रहने के लिए केवल दो सप्ताह की अवधि को मंजूरी दी है, इसके अलावा निजी स्टाफ और व्यावसायिक फोटो शूट पर प्रतिबंध लगाए हैं।

बोर्ड की नीति में कहा गया है, ‘इसमें किसी भी अपवाद या विचलन को चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच द्वारा पूर्व-अनुमोदित किया जाना चाहिए। इसका पालन नहीं करने पर बीसीसीआई द्वारा उचित समझी जाने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।’

नीति में चेताया गया, ‘इसके अलावा बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है जिसमें संबंधित खिलाड़ी को आईपीएल सहित बीसीसीआई द्वारा आयोजित सभी टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोकना और बीसीसीआई के खिलाड़ी अनुबंध के अंतर्गत रिटेनर राशि या मैच फीस से कटौती करना शामिल हो सकता है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...