21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यफतेहपुर सड़क हादसों में 5 की मौत और 24 घायल, प्रयागराज महाकुंभ...

फतेहपुर सड़क हादसों में 5 की मौत और 24 घायल, प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े श्रद्धालु हादसे का शिकार बने

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां 2 घंटे के भीतर एक ही जगह पर 3 भीषण सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। घटना थरियांव थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम को हुई। घटनाओं से चारों तरफ की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें 7 लोगों को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज हाईवे पर स्थित भारतपुर मोड़ के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे महाकुंभ से लौट रही इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में राजस्थान के सांगानेर, जयपुर निवासी 35 वर्षीय विनय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। चालक इमामुद्दीन के साथ मृतक विनय की पत्नी मोनिका गुप्ता, भाई पीयूष गुप्ता, भाभी पायल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा नंबर दो: खड़ी बस बस में घुसी अनियंत्रित कार
इसी जगह पर दूसरा हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। घटना में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे कार सवार श्रद्धालु हाईवे किनारे खड़ी बस में अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसी। घटना में कार सवार देवेंद्र कोहली (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी अमिता, बेटा अरुण और रोहित पुत्र विक्रमाजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा नंबर 3: कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 3 की मौत
तीसरी घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर जिले के सगतपुर थाना क्षेत्र से एक पिकअप में सवार होकर श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ स्नान करने जा रहे थे। जैसे ही वाहन भारतपुर मोड़ के पास रुका। लोग नीचे उतर ही रहे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार श्रद्धालुओं को रौंदते हुए निकल गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह, जसवंत पाल (45) और 43 वर्षीय श्रीराम की मौके पर मौत हो गई। पिकअप में सवार लीला देवी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 20 लोग सवार थे।

7 लोगों को कानपुर किया गया रेफर
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 7 लोगों को गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...