4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यलड़की को भगाकर शादी की तो बाप-बेटे को मौत के घाट उतारा,...

लड़की को भगाकर शादी की तो बाप-बेटे को मौत के घाट उतारा, सनसनीखेज ‘ऑनर किलिंग’

Published on

अलवर

राजस्थान के अलवर शहर में एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र में एक प्रेम विवाह के कारण एक पिता और उनके बेटे की हत्या कर दी गई। मामला सदर थाना इलाके का है। परिवार के छोटे बेटे ने दो महीने पहले गांव की ही एक लड़की से घर से भागकर लव मैरिज की थी। इसके बाद से परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। बुधवार रात को पिता-पुत्र दोनों घर लौट रहे थे तभी पड़ोसियों (लड़की के परिवारजन) ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

गुड़गांव से गांव लौटा था बड़ा भाई, लेने आए थे पिता
जानकारी के मुताबिक, परिवार के छोटे बेटे शुभम ने स्नेहा नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। शुभम का बड़ा भाई रॉबिन गुड़गांव में काम करता था। वहां वह अपने जीजा पवन के साथ रहता था। बुधवार को रॉबिन गुड़गांव से अपने गांव पहाड़ीवास करौली लौट रहा था। पवन ने रॉबिन को चिकानी के पास छोड़ा और अलवर चला गया। रॉबिन को लेने उसके पिता सूरज आए थे और दोनों अपने गांव के लिए निकल गए।

घर से कुछ दूर पर घात लगाए बैठे थे हमलावर
रॉबिन और उसके पिता सूरज अपने घर से कुछ ही दूरी पर थे। तभी वहां कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। इन लोगों में दयाल, सतवीर, शशि, प्रेम कांता, मोना, रमना और वीरभान शामिल थे। उनके पास लाठी, डंडे, फरसी और टाचिया जैसे हथियार थे। जैसे ही रॉबिन और उसके पिता वहां पहुंचे, इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रॉबिन और उसके पिता सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

स्नेहा से शादी करना पड़ा महंगा
रॉबिन के जीजा पवन ने बताया कि करीब दो महीने पहले रॉबिन के भाई शुभम ने पड़ोस की ही एक लड़की स्नेहा से भागकर शादी कर ली थी। इस घटना के बाद से ही पड़ोसी रॉबिन और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पवन ने आगे बताया, ‘जिस दिन रॉबिन ने स्नेहा को भगाकर शादी की थी, उसी दिन गांव के एक लड़के मनप्रीत ने स्नेहा के भुआ की लड़की को भगाकर शादी कर ली थी। मेरा मानना है कि कल देर रात मेरे साले को जान से खत्म करने का प्लान नहीं था, प्लान गांव के लड़के मनप्रीत को जान से करने का था।’

पंजाब से ही भागी थी स्नेहा
पवन का यह भी कहना था कि शुभम ने जिस लड़की से शादी की थी, उसके माता-पिता को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन लड़की के चाचा और ताऊ इस शादी के खिलाफ थे और इसीलिए वे शुभम और उसके परिवार को जान से मारना चाहते थे। स्नेहा अपनी बुआ के पास पंजाब में रहती थी और शुभम के साथ वहीं से भागी थी। रॉबिन कई सालों से अपने जीजा के साथ गुड़गांव में रहता था और वहीं काम करता था। वह कल अपने जीजा के साथ अपनी पत्नी नेहा को लेने आया था, लेकिन इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। रॉबिन तीन भाई-बहन थे और उनके पिता मजदूरी करके घर चलाते थे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...