7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की और सीरिया में भूकंप से 20 हजार मौतों की आशंका, US...

तुर्की और सीरिया में भूकंप से 20 हजार मौतों की आशंका, US पर भी खतरा, क्‍यों आया यह प्रलय

Published on

अंकारा

तुर्की और सीरिया ने सोमवार को दशक के सबसे खतरनाक भूकंप का सामना किया। 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद करीब इसी तीव्रता के दो और भूकंप आए और सबकुछ खत्‍म हो गया। सेस्‍मोलॉजिस्‍ट्स की मानें तो अभी कुछ दिनों तक आफ्टरशॉक्‍स का खतरा बरकरार है। किसी को समझ नहीं रहा है कि आखिर क्‍यों तुर्की और सीरिया इतने विनाशकारी भूकंप के शिकार बने। वैज्ञानिकों की मानें तो दोनों ही देश के बीच अनातोलियन और अरब प्लेटों के बीच 100 किमी (62 मील) से ज्‍यादा की टूट हुई है। धरती की सतह पर ऐसा क्‍या हुआ कि इतना बड़ा जलजला आ गया और इसके बाद अब क्‍या होगा, आइए आपको बताते हैं।

क्‍या हुआ होगा धरती के नीचे
तुर्की के गजियानटेप प्रांत के 26 किलोमीटर पूर्व में स्थित नूरदगी में इस भूकंप का केंद्र था। नूरदगी में पूर्वी अनातोलियन फॉल्‍ट के 18 किमी की गहराई में यह भूकंप आया था। यह भूकंप उत्‍तर और पूर्व में दो हिस्‍सों तक फैल गया। इसकी वजह से ही तुर्की के साथ ही साथ सीरिया में भी जमकर तबाही हुई है। 20वीं सदी के दौरान पूर्वी अनातोलियन फॉल्‍ट में विशाल सेसमिक गतिविधि हुई थी। ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे में रिसर्च एसोसिएट रोजर म्‍यूसॉन के मुताबिक अगर सिर्फ भूकंप को देखें जिन्‍हें सीस्‍मोमीटर पर दर्ज हुए तो फिर कुछ नहीं मिलेगा।

250 गुना ज्यादा एनर्जी
अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे के मुताबिक सन् 1970 से लेकर अब तक सिर्फ तीन ही भूकंप दर्ज हुए हैं। लेकिन सन् 1822 में सात की तीव्रता वाला एक भूकंप आया था और उसमें करीब 20,000 लोग मारे गए थे। किसी भी साल में 20 से भी कम ऐसे भूकंप दर्ज हुए हैं जिनकी तीव्रता सात रही हो। लंदन इंस्‍टीट्यूट में रिस्‍क एंड डिजास्‍टर मैनेजमेंट की मुखिया जोआना फॉरे वॉकर के मुताबिक इटली में साल 2016 में आए भूकंप में 300 लोगों की मौत हुई थी। वह भूकंप 6.2 की तीव्रता वाला था। तुर्की और सीरिया के बॉर्डर पर जो भूकंप सोमवार को आया है वह करीब 250 गुना ज्‍यादा ताकतवर था। साल 2013 से 2022 तक सिर्फ दो ही खतरनाक भूकंप आए हैं और छह फरवरी को आया भूकंप सबसे ज्‍यादा खतरनाक रहा।

अमेरिका पर भी प्रलय का खतरा
पूर्वी अनातोलियन फॉल्‍ट की वजह से तुर्की और सीरिया में आया भूकंप इतना खतरनाक रहा। ठोस चट्टाने एक दूसरे को फॉल्‍ट लाइन की तरफ धकेल रही थीं। इन चट्टानों ने तब तक तनाव पैदा किया जब तक कि एक फिसल नहीं गईं। जैसे ही एक चट्टान फिसली उससे भूकंप के जितनी ऊर्जा पैदा हुई। कैलिफोर्निया में स्थित सैन एंड्रीयाज फॉल्‍ट दुनिया का सबसे खतरनाक स्‍ट्राइक-स्लिप फॉल्‍ट है। वैज्ञानिक काफी समय से आगाह कर रहे हैं कि एक बड़ा जलजला किसी भी समय यहां पर आ सकता है। ब्रिटेन में ओपन यूनिवर्सिटी के जियोसाइंटिस्ट डेविड रॉथरी की मानें तो गहरे भूकंप की तुलना में जमीन की सतह पर आने वाले झटके काफी खतरनाक होते हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...