15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यगुजरात के बनासकांठा में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 18...

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 18 मजदूरों की जलकर मौत

Published on

बनासकांठा,

गुजरात के बनासकांठा के डीसा के धुनवा रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई. जिससे फैक्ट्री में काम करने वाले 18 मजदूरों की जलकर मौत हो गई. वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया. फिलहाल अभी मलबे को हटाने का काम जारी है.

पुलिस के मुताबिक बनासकांठा में पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने से 17 मजदूरों की मौत की खबर आई है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. सूचना पर 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद आग की चपेट में आने से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

आग के बाद फैक्ट्री का स्लैब भी टूट गया था. जिसके चलते बचाव कार्य में बाधा हुई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था. जिस फैक्ट्री में आग लगी, उसका नाम दीपक टेडर्स है. कंपनी में पटाखे बनाए जाते हैं.

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है किबोइलर फटने से ब्लास्ट हुआ और उसके बाद आग लग गई. जिला कलेकटर मिहिर पटेल ने 17 मजदूरों के मौत की पुष्टी की है. उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी स्लैब का मलबा हटाने का काम जारी है और आग पर काबू पा लिया गया है.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...