12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ मेला प्रयागराज के कई पंडालों में अचानक लगी आग, सेक्टर 18...

महाकुंभ मेला प्रयागराज के कई पंडालों में अचानक लगी आग, सेक्टर 18 और 19 के बीच हुआ शॉर्ट सर्किट

Published on

प्रयागराज

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 और 19 के बीच शनिवार को कई पंडालो में आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. साथ ही आग लगने की वजह का भी अभी तक पता नहीं चल सका है.

महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि शाम करीब 6:15 बजे लव कुश सेवा मंडल के शिविर में आग लग गई. पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और करीब पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया. डीआईजी ने बताया, शिविर में कल्पवासी (कुंभ के दौरान लंबे समय तक रहने वाले तीर्थयात्री) भी रहते थे.

आग में कमरे में रखे कंबल और अनाज जैसी चीजें जलकर खाक हो गईं. वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 में एक शिविर में आग लग गई और इसने सात टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया, जैसे ही हमें आग लगने की सूचना मिली, दो मिनट के भीतर अग्निशमन मोटरसाइकिलें मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद चार दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

बताते चलें कि इससे पहले भी महाकुंभ मेला क्षेत्र के अरैल की ओर पड़ने वाले सेक्टर 23 में 9 फरवरी की (रविवार) रात आग लग गई थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया था. आग लगने की वजह गैस सिलेंडर को बताया जा रहा था. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, महाराजा भोग नाम के खान-पान की दुकान में आग लगी थी, जिसने कई पंडालों को चपेट में ले लिया था.

9 फरवरी से दो दिन पहले भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी. तब आग सेक्टर-18 में शंकराचार्य मार्ग स्थित एक शिविर में लगी थी. घटना में कई टेंट जलकर राख हो गए थे. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड ने बड़ी अनहोनी से पहले तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया.

30 जनवरी को भी लगी थी आग
30 जनवरी को भी महाकुंभ के सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लग गई थी. इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे. वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर-19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे. हालांकि, दोनों ही बार फायर ब्रिगेडकर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी.

महाकुंभ में कई बार लग चुकी है आग
प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद 7वें दिन ही सेक्टर 19 में भीषण आग लगी थी। इस दौरान कई टेंट आग में जल गए और सिलेंडर भी फटने की आवाज दूर तक सुनी गई थी। बता दें दो दिन पहले यानी 13 फरवरी को भी महाकुंभ मेला क्षेत्र के दो अलग-अलग जोन में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया था। इससे पहले 9 फरवरी को सेक्टर 9 के कल्पवासी टेंट में सिलेंडर लीक होने से भी आग लग चुकी है। ताजा आग की घटना को लेकर महाकुंभ मेला प्रशासन समेत अन्य टीम मौके पर जांच में जुट गई है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...