13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'पहले अपने शरीर को फिट करें, भारी हो गया है' तेजस्वी यादव...

‘पहले अपने शरीर को फिट करें, भारी हो गया है’ तेजस्वी यादव पर नीतीश सरकार के मंत्री का पर्सनल अटैक!

Published on

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। इस बीच, नीतीश सरकार में मंत्री मदन सहनी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘फरार आदमी’ बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी केवल खाते रहते हैं और घर में सोते रहते हैं, जिससे उनका शरीर भारी हो गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि तेजस्वी को पहले खुद को फिट करना चाहिए।

तेजस्वी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
दरअसल, तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री मदन सहनी ने यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री बनाया। इस पर सहनी ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को सत्ता में बनाए रखने में भाजपा की भूमिका रही है, न कि तेजस्वी यादव की।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव सरकार में रहते हुए भी प्रभावी भूमिका निभाने में असफल रहे। साथ ही उन्होंने तेजस्वी के उस दावे को भी गलत बताया जिसमें वे कहते हैं कि बिहार में सरकारी नौकरियां उनकी देन हैं। सहनी ने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री को इस मामले में विशेष अधिकार नहीं होते।

‘नीतीश कुमार ही रहेंगे बिहार के नेता’
मदन सहनी ने दावा किया कि बिहार के युवा नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते, बल्कि वे उनके कार्यों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं, इसलिए वे बोल सकते हैं, लेकिन उनके बयानों में कोई दम नहीं है। नीतीश कुमार युवाओं, महिलाओं, दलितों, अति पिछड़ों और पूरे बिहार के नेता हैं और हमेशा रहेंगे।’

राजद ने जताई आपत्ति
तेजस्वी यादव को लेकर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि जेडीयू, तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है और इसी कारण वे अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए और जेडीयू नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...