9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी पुलिस और खनन माफिया के बीच फायरिंग, SHO समेत 5 जख्मी,...

यूपी पुलिस और खनन माफिया के बीच फायरिंग, SHO समेत 5 जख्मी, महिला की भी मौत

Published on

उधमसिंह नगर

उत्तराखंड में यूपी पुलिस और स्‍थानीय लोगों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हुए हैं, एक महिला की मौत हुई है। घायलों में दो यूपी पुलिस के सिपाही भी हैं । मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा पुलिस और एसओजी की टीम 50 हजार के इनामी खनन माफिया जफर का पीछा कर रही थी। नाराज गांववालों ने हाइवे जाम कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

फायरिंग में एक महिला की भी मौत की खबर है। मौके पर मुरादाबाद के SSP हेमंत कुटियाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। डीआईजी शलभ माथुर भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस मामले में एसएसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि, पुलिसकर्मियों को बांधकर गोली मारी गई है, वे घायल हैं। उन्हे कई बार गोली मारी गई है। ब्लॉक प्रमुख भुल्लर की बीवी की मौत हुई है। पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई है। उनकी तरफ से फायरिंग हुई।

यह घटना तब हुई जब बुधवार को मुरादाबाद की पुलिस उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में दबिश देने गई थी। यहां ज्‍येष्‍ठ ब्लाक के प्रमुख गुरताज़ भुल्लर की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। उसी के बाद पुलिस पर हमला हुआ जिसमें करीब 5 पुलिसवाले घायल हो गए हैं। ऐसी भी सूचना है कि पुलिस की एक टीम को बंधक बना लिया गया है। घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दबिश के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और जसपुर के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज़ भुल्लर के परिवार के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई। यह नोक-झोंक इतनी बढ़ गई की फायरिंग शुरू हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की फायरिंग से भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई।

ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र के कुंडा थाना क्षेत्र के तहत भरतपुर क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद अब मौके पर भरी पुलिस फोर्स मौजूद है। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...