6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यदेश में पहली बार कोर्ट ने एक साथ सुना दी 98 लोगों...

देश में पहली बार कोर्ट ने एक साथ सुना दी 98 लोगों को उम्रकैद, 10 साल पहले हुई घटना में मिली सजा

Published on

देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि दलितों पर अत्याचार के मामलों में कोर्ट ने सामूहिक रूप से 98 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कर्नाटक की सत्र अदालत ने दलितों के साथ अत्याचार के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। 2014 के भेदभाव और जातिगत हिंसा के मामले में कोर्ट ने तीन अन्य लोगों को 5-5 साल की उम्रकैद की सजा भी सुनाई है। मामले करीब 10 साल पुराना है जब गंगावटी तालुक के माराकुंबी में दलितों के साथ अत्याचार किया गया था।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस चंद्रशेखर सी ने की। उन्होंने इस मामले में 101 लोगों को सजा सुनाई गई है। आरोपियों में कुछ ऐसे भी थे जिनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट नहीं लगाया जा सकता था। दरअसल आरोपी भी दलित समुदाय से थे ऐसे में उनके खिलाफ इस एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती थी। देश में ऐसा पहली बार है जब दलितों पर अत्याचार के मामले में इतने लोगों सजा सुनाई गई है। इस मामले में सरकारी वकील का रहना है कि इस मामले में 117 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

क्या है मामला
29 अगस्त 2014 को दलितों पर अत्याचार का मामला सामने आया था। माराकुंबी गांव में कई दलितों के घरों में आग लगा दी गई थी। इतना ही नहीं दलितों के सलून पर जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। इतना ही नहीं दलितों को किराने की दुकान पर सामान भी नहीं मिलता था। इस हिंसा के बाद करीब तीन महीने तक पूरा गांव छावनी बना रहा है। इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई। राज्य दलित अधिकार समिति की ओर से भी आंदोलन किया गया। मामले से जुड़े 16 आरोपियों की पेशी के दौरान मौत हो चुकी है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...