14.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यBJP में शामिल हो सकते हैं तेलंगाना के पूर्व DGP, चुनाव से...

BJP में शामिल हो सकते हैं तेलंगाना के पूर्व DGP, चुनाव से पहले बड़ी तैयारी

Published on

हैदराबाद

केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना पर खास ध्यान दे रही है। पिछले दिनों भगवा पार्टी ने यहां हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी। अब खबर है कि पार्टी जल्द ही राज्य के पूर्व डीजीपी को अपने साथ ला सकती है। दरअसल हाल के महीनों में तेलंगाना के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) टी कृष्ण प्रसाद के भाजपा में जाने के संकेत मिले हैं। अब 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। दक्षिणी राज्य तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले भाजपा अपनी छवि को मजबूत करने में जुटी है।

बता दें कि कृष्ण प्रसाद ने तेलंगाना सड़क सुरक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष और रेलवे एवं सड़क सुरक्षा के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। वे समय समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में तेलंगाना के राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन की भी सराहना की थी। दरअसल दिल्ली से हैदराबाद की ओर जा रही इंडिगो एयरलाइंस में यात्रा कर रहीं तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने एक डॉक्टर के रूप में अपना कर्तव्य निभाया था। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सड़क सुरक्षा) के रूप में तैनात एक IPS अधिकारी की जान बचाई थी। पूर्व पुलिस अधिकारी कृष्ण प्रसाद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में भी ट्वीट किया था।

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के सूत्रों ने कहा कि पूर्व डीजीपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी और बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि कृष्णा प्रसाद ने नीति निर्माताओं के साथ काम करने में रुचि व्यक्त की है। हालांकि पूर्व आईपीएस अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि चुनावी राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं नीतियों के कार्यान्वयन पर काम करना चाहता हूं। मैंने ‘मालुपु’ आंदोलन के माध्यम से सबसे अधिक हाशिए के समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य हाशिए के समूहों के लोगों को सूक्ष्म उद्यमी बनने के लिए कौशल प्रदान करना है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले मुझे खुद को मजबूत करना होगा इसलिए मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल होना चाहूंगा जो अवसर प्रदान करे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुद्रा बैंक जैसी पहलों के माध्यम से, समुदाय लाभ उठा सकते हैं।”

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this