9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलपूर्व भारतीय फुटबॉलर ने दिया पहलवानों का साथ, पीएम मोदी के लिए...

पूर्व भारतीय फुटबॉलर ने दिया पहलवानों का साथ, पीएम मोदी के लिए कह दी ऐसी बात

Published on

नई दिल्ली

पीड़ित पहलवानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के पूर्व मिडफील्डर मेहताब हुसैन बुधवार को शहर में विरोध मार्च से जुड़े जिसकी अगुआई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की। पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं जिन पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

ईस्ट बंगाल के पूर्व मिडफील्डर मेहताब ने पीटीआई से कहा, ‘जब यही खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीतते हैं तो प्रधानमंत्री के पास चाय पर उनकी मेजबानी करने और फोटो खिंचवाने का समय होता।’ उन्होंने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री पांच मिनट निकालकर उनकी बात सुन लें तो कुश्ती का यह नाटक इस स्तर पर नहीं पहुंचता।’ मंगलवार को पहलवान हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पहुंचे और अपने पदक गंगा में विसर्जित करने की धमकी दी लेकिन बाद में खाप और किसान नेताओं ने उन्हें रोक दिया।मेहताब ने कहा, ‘ध्यान रखिए पूरी दुनिया हमें देख रही है । इससे देश को शर्मसार होना पड़ रहा है। यहां तक कि आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) और यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग ने भी इस पर गौर किया है।’

उन्होंने कहा, ‘वे सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने शीर्ष स्तर पर मेडल जीते हैं। देश की छवि को नुकसान पहुंचा है।’ मेहताब के साथ ईस्ट बंगाल के 20 पूर्व खिलाड़ी और अधिकारी भी विरोध रैली में शामिल हुए। रैली हाजरा से शुरू हुई और रविंद्र सदन में संपन्न हुई। इसमें बंगाल ओलंपिक संघ, भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए), ईस्ट बंगाल, मोहन बागान और मोहम्मद स्पोर्टिंग क्लब सहित 36 संगठनों ने हिस्सा लिया। बता दें कि साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगट समेत अन्य भारतीय पहलवान अप्रैल से राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। लेकिन उन्हें पिछले हफ्ते ही वहां से हटा दिया गया। बहरहाल, पहलवान किसी भी कीमत पर डब्ल्यूएफआई के चीफ बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...